विदेश

हवा में थे राष्ट्रपति, नीचे दुश्मनों ने बरसाई गोलियां 

राष्ट्रपति के विमान पर दागी गोलियां, जानिए फिर क्या हुआ
बुकारामांगा (कोलंबिया), कोलंबिया (Colombia) के राष्ट्रपति इवान डुके (Ivan Duque) ने शुक्रवार को बताया कि वेनेजुएला (Venezuela) की सीमा से लगे दक्षिणी कैटाटुम्बो (South Catatumbo) में उन्हें और उनके वरिष्ठ अधिकारियों को ले जा रहे हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी की गई। यह किसी राष्ट्रपति के विमान पर सीधे हमला किए जाने की दुर्लभ घटना है।
डुके ने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी व्यक्ति सुरक्षित हैं। हेलीकॉप्टर में डुके के अलावा देश के रक्षा मंत्री डिएगो मोलानो, गृह मंत्री डेनियल पलासियोस और नॉर्ट डी सैंटेंडर राज्य के गवर्नर सिल्वानो सेरानो सवार थे। वे ‘वैधता के साथ शांति- सतत कैटाटुम्बो अध्याय‘’ ( Peace with Legality) शीर्षक वाले समारोह में शामिल हुए थे।
राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं देश को सूचित करना चाहता हूं कि कैटाटुम्बो के सार्डिनटा में एक प्रतिबद्धता पूरी करने के बाद कुकुटा शहर के पास राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर पर हमला किया गया।’’उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में लगे उपकरणों एवं उसकी क्षमताओं ने बड़ी दुर्घटना होने से रोक ली। राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक वीडियो में कोलंबियाई वायुसेना के हेलीकॉप्टर में गोलियां लगने के कारण कई छेद नजर आ रहे हैं।

डुके ने यह नहीं बताया कि हमला किस समय किया गया था या हमला किसने किया, लेकिन ऐसा माना जाता है कि इलाके में कई सशस्त्र समूह सक्रिय हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि ये ‘‘कायराना’’ हमले उन्हें नशीले पदार्थों की तस्करी, आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ लड़ाई लड़ने से रोक नहीं सकते। उन्होंने कहा, ‘‘संदेश यह है कि कोलंबिया अपराध के खिलाफ हमेशा मजबूती से खड़ा है और हमारे संस्थान किसी भी खतरे से ऊपर हैं।’’

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gmail पर सिग्नेचर क्यों करते हैं सेट? आप भी जानिए श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए