ताज़ा ख़बर

मुंबई में ‘तौकते’ का कहर: तेज हवाओं के साथ भारी बारिश से उखड़े पेड़, कई इलाकों में भरा पानी

मुंबई। केरल (Kerala)-कर्नाटक (Karnataka) के बाद अब चक्रवाती तूफान (Cyclonic storm) तौकते महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में अपना कहर दिखा रहा है। मुंबई में आज सुबह से ही तेज हवाओं (Fast winds) के साथ भारी बारिश हो रही है। तेज रफ्तार हवाओं ने शहर के कई इलाकों में मजबूत पेड़ों को उखाड़ कर फेंक दिया है। वहीं, शहर के कई इलाकों में बारिश का पानी भरा हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में मुंबई में भारी बारिश (Heavy rain) की चेतावनी दी है।

मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग में तेज हवाओं के साथ बारिश के बीच सड़कों पर जगह-जगह पेड़ गिर गए हैं। मुंबई के गेटवे आॅफ इंडिया पर सड़कों पर पानी भर गया है। मौसम विभाग (weather department) ने महाराष्ट्र (Maharshtra) में आॅरेंज अलर्ट (Order alert) जारी किया है। तूफान के खतरे और मौसम बिगड़ने के मद्देनजर राज्य के समुद्र तटीय इलाकों में NDRF की टीमें तैनात हैं। लोगों को तटों से दूर रहने की सलाह दी गई है।





मुंबई में अगले कुछ घंटे 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवाती तूफान तौकते मुंबई से होता हुआ गुजरात की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 120 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अंदेशा है। मुंबई के प्रतिष्ठित बांद्रा-वर्ली सी लिंक (Bandra-Worli C Link) पर चक्रवात के मद्देनजर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

मुंबई में तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। चक्रवाती तूफान के अलर्ट के बीच इटउ ने मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। प्रशासन (Administration) एवं राज्य सरकार (state government) द्वारा लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। तूफान के खतरे के बीच मुंबई में 5 जगह अस्थायी शेल्टर होम बनाए गए हैं. पश्चिमी मुंबई में NDRF की 3 टीम और बाढ़ से बचाव के लिए फायर ब्रिगेड की 6 टीमें भी तैनात की गई हैं।

मुंबई में मोनोरेल सेवा बंद
तूफान की आहट के मद्देनजर मुंबई एयरपोर्ट को 11 घंटे के लिए बंद किया गया। साथ ही सुबह के समय मुंबई की कुछ फ्लाइट्स को भी डायवर्ट किया गया। इसके अलावा मोनोरेल को बंद दिन भर के लिए कैंसिल किया गया है।





मध्य प्रदेश में चक्रवाती तूफान का असर, कई जगह बारिश
चक्रवाती तूफान तोकते का असर मध्य प्रदेश में भी दिखने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। उज्जैन, भोपाल, होशंगाबाद, रायसेन, शहडोल, मंदसौर, कटनी, गुना, रतलाम, मंडला, छतरपुर और खंडवा में बारिश से मौसम का मिजाज बदला है। भोपाल मौसम केंद्र ने उज्जैन, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, सागर, शहडोल, होशंगाबाद, ग्वालियर और चंबल संभाग के अलावा सतना और रीवा जिलों में भी 18 मई तक हल्की से मध्यम बारिश का पूवार्नुमान जताया है।

उत्तराखंड में आॅरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 18 मई के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 19 और 20 मई के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। देहरादून, उत्तरकाशी, चमौली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button