खाना खजाना

कभी लिया है बर्फी पराठा का जायका , घर में ऐसे करें तैयार

त्योहार के मौके पर घरों में मिठाईंयों के आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। कई बार ऐसा हो जाता है कि घरों में ज्यादा मात्रा में मिठाई बच जाती है। तो आप इसका इस्तेमाल एक अलग तरह का बर्फी पराठा (Burfi Paratha ) बनाने में भी कर सकते हैं। यह पराठा बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है। हम आपको इसे तैयार करने के लिए लगने वाली सामग्री और इसे बनाने की विधि के बारे में बताने जा रहे हैं। जानिए कैसे बनाएं बर्फी परांठा…..

बर्फी पराठा बनाने के लिए सामग्री
खोया बर्फी – 8-10 पीस
इलायची पाउडर – चुटकी भर
आटा
परांठा बनाने के लिए घी

बर्फी पराठा बनाने की विधि
– सबसे पहले खोया बर्फी को लें।
– इन्हें अच्छे से मैश कर लें. फिर इसमें इलायची पाउडर को मिक्स कर दें।
– अब आटे की लोई बनाकर इसे थोड़ा मोटा बेल लें।
– इसके बीच में मैथ की हुई बर्फी का मिक्स रखें।
– पराठे जैसा अब इसे चारों किनारों से मोड़कर बंद कर दें।
– इसे अब बेल लें और तवे पर सेंकने के लिए डाल दें।
– पराठे को दोनों ओर से ब्राउन होनें तक सेकें।
– फिर इस पर देसी घी लगाएं और गोल्डन ब्राउन होने तक सेंकें।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button