अन्य खबरें

Gwalior : गला काटकर हत्या की महिला की हत्या, गुप्तेश्वर पहाड़ी के जंगलाें में मिला शव

ग्वालियर – ग्वालियर शहर में गुप्तेश्वर पहाड़ी के जंगलों में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों से घटना की सूचना मिलते ही जनकगंज थाना पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। मृतका के शव काे देखते ही यह साफ हाे गया कि महिला की गला काटकर हत्या की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शौच जाने के लिए निकली थी महिला

जनकगंज थाना क्षेत्र के गुप्तेश्वर इलाके में रहने वाली विधवा महिला सविता बंजारा रात काे शाैच जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लाैटी। इसके बाद सुबह जब लाेग गुप्तेश्वर पहाड़ी के पास जंगलाें में पहुंचे ताे वहां पर एक महिला का शव पड़ा दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही जनकगंज थाना पुलिस भी माैके पर पहुंच गई।

गुप्तेश्वर पहाड़ी के पास ही रहती थी महिला

पुलिस ने जब आसपास जमा लाेगाें से पूछताछ की ताे मालूम चला कि मृतका का नाम सविता बंजारा है और वह पास में ही रहती है। उसके दाे बच्चे भी हैं। इस दाैरान पुलिस काे यह भी पता चला है कि पिछले दिनाें महिला का किसी से काेई झगड़ा भी हुआ था। पुलिस अब इस एंगल पर मामले की जांच शुरु कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button