ताज़ा ख़बर

हिमंत बिस्व सरमा ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, समारोह में पहुंचे जेपी नड्डा

गुवाहाटी। असम में चुनाव परिणाम (Election result) के एक हफ्ते बाद सरकार का गठन हो गया है। भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा (BJP leader Himanta Biswa Sarma) आज असम के मुख्यमंत्री पद (Chief Minister’s post) की शपथ ली। श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र (Shrimant Shankardev Kalakshetra) में आज राज्यपाल जगदीश मुखी (Governor Jagdish Mukhi) ने हिमंत बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री सरमा के अलावा अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।

हालांकि हिमंत सरमा के सामने सबसे बड़ी चुनौती कोरोना पर नियंत्रण पाना है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण (Corona infection) के मामले तेजी से पैर पसार रहे हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री सरमा को इसे नियंत्रित करना होगा। हिमंत बिस्व सरमा मझे हुए राजनेता (politician) हैं, सरमा की पकड़ प्रदेश से लेकर दिल्ली तक है। 2014 में तरुण गोगोई (Tarun Gogoi) से मतभेद होने के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस छोड़ दी थी। हिमंत सरमा उसके बाद दिल्ली में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से भी मिले, लेकिन 2015 में हिमंत बिस्व सरमा ने अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की और उनके आवास पर ही भाजपा का दामन थामा। बताया जा रहा है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व (Central leadership) ने सरमा को राज्य की कमान सौंपने के पीछे लंबी रणनीति बनाई है। 2024 लोकसभा में भाजपा पूर्वोत्तर में अपने दम पर कमल खिलाना चाहती है।





सरमा ने कामाख्या मंदिर में की पूजा
बता दें कि शपथ ग्रहण से पहले हिमंत बिस्व सरमा ने भगवती का आशीर्वाद लिया। सरमा ने कामाख्या मंदिर (Kamakhya Temple) और डोल गोविंद मंदिर (Dol Govind Temple) पहुंचकर पूजा अर्चना की। इससे पहले विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री सोनोवाल ने सरमा का नाम आगे बढ़ाया, जिस पर सभी विधायकों ने सहमति जताई। उसके बाद सरमा ने रविवार को राजभवन में राज्यपाल जगदीश मुखी से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश किया।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button