धर्म

दिवाली की सफाई के दौरान इन चीजों का मिलना माना जाता है शुभ

सनातन धर्म में दिवाली (Diwali) को सबसे बड़ा त्‍योहार (Bigget Festival) माना गया है। दिवाली का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। इस साल दिवाली 4 नवंबर, गुरुवार को मनाई जाएगी। मान्यता है कि मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को साफ-सफाई बेहद प्रिय है तथा वे वहीं वास करती हैं जहां साफ़-सफाई रहती है.ऐसे में दिवाली के कई दिन पहले से ही लोग अपने घरों की साफ-सफाई करने में लग जाते हैं. घर की साफ़-सफाई के दौरान यदि ये चीजें अचानक मिल जाएं, जिसे आप भूल चुके हों, तो समझ लें कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। आपके अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है। आइए जानिए कौन सी हैं वे चीजें हैं।

पैसे-
दिवाली की सफाई के दौरान पैसों का ममिलना काफी शुभ माना जाता है। इन पैसों को मंदिर में दान देना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की खास कृपा होती है।

शंख-
दिवाली की सफाई के दौरान शंख का मिलना काफी शुभ माना जाता है। शंख माता लक्ष्मी का प्रिय माना जाता है। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।

पुराने चावल-
अगर आपको सफाई दौरान चावल मिले तो खुश हो जाएं. ये भाग्य चमकने‌ के ओर इशारा करता है। साथ ही इससे घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

बांसुरी या मोरपंख-
घर की सफाई दौरान अचानक से मोरपंख या बांसुरी मिलना शुभ माना जाता है। यह भगवान जी की कृपा मिलने के शुभ संकेत है।

लाल रंग का कौरा कपड़ा-
दिवाली की सफाई दौरान कोरा लाल कपड़ा मिलना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ये जिंदगी में अच्छा समय शुरू होने की ओर इशारा करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button