हेल्थ

सर्दियों में कई बीमारियों के लिए रामबाण है लहसुन ,जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

वैसे तो खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए हर घर की रसोई में लहसुन का इस्तेमाल दाल, सब्जी और चटनी समेत कई व्यंजनों (Dishes) में किया जाता है । साथ की दवा के रूप में इसका इस्तेमाल खूब होता है। लहसुन (Garlic) सब जगह उपलब्ध होने वाला एक उत्तम खाद्य और प्रसिद्ध रसायन (Food and Chemical) है। सर्दियों के मौसम में लहसुन (Garlic) खाना हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके गुणों और इससे होने वाले लाभों को लेकर ही आयुर्वेद में लहसुन को महौषध (महा औषधि) कहा गया है और इसे अमृत के समान माना गया है क्योकि लहसुन की उत्पत्ति भी अमृत से ही मानी गई है। लहसुन आपके शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मदद करता है। सर्दियों में अदरक के रस में लहसुन और शहद मिलाकर खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। और सर्दी खांसी भी दूर रहती है। लहसुन में एंटी आक्सीडेंट, एंटी फंगल, एंटी वायरल वाले औषधीय तत्व होते हैं। लहसुन खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और कई तरह के संक्रमण से बचाव करता है। जानते हैं लहसुन कौन-कौन सी बीमारियों से बचाता है।

लहसुन के गुण
लहसुन का वैज्ञानिक नाम एलियम सैटिवुम एल है और यह एलिएसी प्रजाति का है, जिसमें प्याज (Onion) भी शामिल है। लहसुन की दो किस्में होती हैं- सफेद और लाल. दोनों के ही समान गुण होते हैं। इसके अलावा एक कली वाला लहसुन भी होता है, जिसे सबसे ज्यादा गुणकारी माना जाता है। लहसुन का तीखा स्वाद और गंध इसमें पाए जाने वाले सल्फर (गंधक) की वजह से होता है। लहसुन में गंधक की अधिकता होती है। इसी के साथ इसमें प्रोटीन, वसा, कार्बोज, खनिज पदार्थ, कैल्शियम और लोहा भी पाया जाता है। इसमें ऐलीसिन भी पाया जाता है, जिसे एक अच्छे एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में जाना जाता है।

सर्दी-जुकाम
सर्दियों के दिनों में लोगों को सर्दी जुकाम सबसे ज्यादा होता है लेकिन लहसुन खाने से ये समस्या दूर हो सकती है। साथ ही लहसुन खाने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत बना रहता है। इसके चलते बीमार होने के चांस भी कम हो जाते हैं। इसके सेवन से ठंड भी कम लगती है। इसलिए सर्दियों के दिनों में कच्चा लहसुन खाना अच्छा होता है। ये हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है।

ब्लड प्रेशर
लहसुन में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है जो शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को नियंत्रित रखती है। इससे शरीर का ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात मिलता है। इसलिए सर्दियों के मौसम में प्रतिदिन कच्चा लहसुन का सेवन जरूर करें। ये आपके हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है।

डायबिटीज
सर्दियों के दिनों में डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के ऐसे गुण होते हैं जो ब्लड में शुगर की मात्रा को संतुलित रखते हैं। इससे डायबिटीज कंट्रोल में रहता है। ऐसे में सर्दियों में इसका सेवन जरूर करें।

पेट के रोग
अगर आपको पेट में किसी तरह की परेशानी है तो आप लहसुन, सेंधा नमक, देशी घी, भुनी हींग और अदरक का रस खा सकते हैं. ये काफी लाभकारी होता है।

एसिडिटी और गैस
अगर आपको गैस और एसिडिटी की समस्या है तो खाने से पहले 1-2 लहसुन की कली, थोड़े घी में काली मिर्च और सेंधा नमक डालकर खा लें।

सांस का रोग
सांस के मरीज को रोज लहसुन की एक कली गर्म करके नमक के साथ खानी चाहिए। तीन कलियां दूध में पकाकर खाने से काफी होता है।

ब्लड प्रेशर
लहसुन में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है जो शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को नियंत्रित रखती है। इससे शरीर का ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात मिलता है। इसलिए सर्दियों के मौसम में प्रतिदिन कच्चा लहसुन का सेवन जरूर करें। ये आपके हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है।

दांत में दर्द
लहसुन में एंटी बैक्‍टीरियल तत्‍व होते है जो दांत पर सीधा प्रभाव डालते हैं। लहसुन दांतों के दर्द से राहत दिलाने का काम करता है। लहसुन को लौंग के साथ पीसकर दांतों के दर्द वाले हिस्से पर लगाने से दर्द से तुरंत राहत मिलती है।

प्रेग्नेंसी में फायदेमंद
प्रेग्नेंसी के दौरान लहसुन का नियमित सेवन मां और शिशु, दोनों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। यह गर्भ के भीतर शिशु के वजन को बढ़ाने में सहायक होता है। गर्भवती महिलाओं को लहसुन का सेवन नियमित तौर पर करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button