मंदसौर

विद्या बालन से सुचित्रा कृष्णमूर्ति तक ने किया Ranveer Singh का सपोर्ट, आदिल खान ने अलग अंदाज में  किया समर्थन

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। एक मैग्जीन के लिए कराए गए अपने न्यूड फोटो शूट के बाद से ही एक्टर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक ओर जहां अभिनेता के खिलाफ एफआईआर हो गई है तो वहीं दूसरी ओर कई लोग भी एक्टर भी आलोचना करते हुए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।  इंदौर में तो मोर्चा निकालते हुए लोगों ने उनकी न्यूड तस्वीरों को मानसिक दिवालियापन करार दे दिया। क्योंकि बॉलीवुड के ‘बाबा’ का ये अवतार कई उनके फैंस को भी पसंद नहीं आया। ट्रोल्स के साथ अब बॉलीवुड सेलेब्स भी रणवीर के न्यूड फोटोशूट पर रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकारों ने रणवीर सिंह के समर्थन में आए हैं।आइए जानते हैं कि किन-किन एक्टर्स ने रणवीर सिंह का समर्थन किया है।

Ranveer Singh के सपोर्ट में आईं विद्या बालन 

रणवीर सिंह  (Ranveer Singh) की न्यूड तस्वीर पर जब विद्या बालन से राय मांगी गई तो उन्होंने एक्टर का बचाव किया और अलग अंदाज में अपनी बात भी रखी। विद्या बालन ने मुस्कुराते हुए मजाकिया अंदाज़ में कहा-‘अरे क्या समस्या है, पहली बार कोई आदमी ऐसा कर रहा है। हमें भी आंखें सेंकने दीजिए ना। वहीं, रणवीर सिंह के एफआईआर पर जब उनसे सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने कहा- ‘उनके पास शायद ज्यादा काम नहीं होगा इसलिए ऐसी चीजों में वक़्त बरबाद कर रहे हैं। अगर आपको नहीं अच्छा लगे तो मत देखिए, इसमें एफआईआर क्या करना है।’

Ranveer Singh

 

आदिल खान ने अलग अंदाज में  किया समर्थन

कोरियोग्राफर आदिल खान (Adil Khan) ने  अलग अंदाज में अभिनेता रणवीर सिंह का समर्थन किया है। उन्होंने रणवीर सिंह को फॉलो करते हुए न्यूड फोटोशूट कराकर ना सिर्फ सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी, बल्कि खुलकर अभिनेता का समर्थन भी किया। आदिल ने अपने इस फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर यह बताया कि वह रणवीर सिंह के साथ हैं। शेयर की गईं इन तस्वीरों में आदिल समुद्र किनारे पोज करते नजर आ रहे हैं। उनका यह बोल्ड अंदाज सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गया है। आदिल खान की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। रणवीर सिंह के लिए आदिल खान का यह सपोर्ट देख रहा कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कई उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा एक यूजर ने लिखा, रणवीर पर उर्फी का असर हुआ और आदिल पर  रणवीर का। वहीं कुछ ने आदिल को ट्रोल करते हुए उन्हें रणबीर का भाई बता डाला। गौरतलब है कि अभिनेता रणवीर सिंह ने बीते दिनों एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटो शूट कराया था। इस फोटोशूट की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही अभिनेता लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

http://

आलिया भट्ट ने दोस्त Ranveer को किया सपोर्ट

रणवीर सिंह की दोस्त आलिया भट्ट ने उन्हें न्यूड फोटोशूट के लिए सपोर्ट किया है। आलिया ने अपनी फिल्म डार्लिंग्स के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रणवीर की न्यूड फोटोज पर रिएक्ट किया है। आलिया ने अपने दोस्त के लिए प्रोटेक्टिव होते हुए कहा कि वे अपने फेवरेट को-स्टार के बारे में कुछ भी गलत नहीं सुनेंगी। आलिया कहती हैं- मेरे फेवरेट को-स्टार रणवीर के बारे में मैं निगेटिव बातों को पसंद नहीं करूंगी। मैं सवाल को बर्दाश्त भी नहीं कर सकती हूं। आलिया भट्ट आगे कहती हैं- मैं रणवीर से बहुत प्यार करती हूं। वो मेरे ही नहीं सभी के फेवरेट हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए हमें बहुत कुछ दिया है। हमें उन्हें बस प्यार देना चाहिए।

http://

रणवीर सिंह में कोई भी दिखावा नहीं- अर्जुन कपूर

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की दोस्ती के बारे में दुनिया जानती है। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और अक्सर क्वालिटी टाइम एक दूसरे के साथ बीताते हैं।अभी करण जौहर के शो में आकर भी एक टास्क के दौरान रणवीर ने अर्जुन को ही कॉल किया था। हाल ही में उन्होंने (अर्जुन) ने एक विलेन रिटर्न का प्रमोशन के दौरान रणवीर की ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया। अर्जुन कपूर से सवाल किया गया कि आप रणवीर सिंह के फोटोशूट के कैसे देखते हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘जितना मैं जानता हूं… रणवीर सिंह में कोई भी दिखावा नहीं है। आप लोग रणवीर को 11-12 साल से देखते आ रहे हैं। वो जो भी करते हैं, वो उनकी पर्सनैलिटी का हिस्सा है। उन्होंने जो भी किया वो उनकी मर्जी है, उनको जैसे कंफर्टेबल लगता है वो करते हैं और हमें उनकी इज्जत करनी चाहिए’।

http://

विवेक अग्निहोत्री ने पूछा- इसमें गलत क्या है?
विवेक अग्निहोत्री ने  Ranveer Singh के न्यूड फोटोशूट पर बात करते हुए कहा कि यह बहुत ही स्टूपिड एफआईआर है। यह एक ऐसा मासला है, जिस पर बिना किसी कारण के इतना बवाल हो रहा है। प्राथमिकी में लिखा है कि महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है। अब बताओ, जब महिलाओं की बोल्ड तस्वीरें सामने आती होती हैं, तो क्या इससे पुरुषों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है? यह एक ऐसा मूर्खतापूर्ण तर्क है। हमारी संस्कृति में मानव शरीर की हमेशा सराहना की गई है। मैं कहूंगा कि मानव शरीर ईश्वर की सबसे सुंदर रचना है इसमें गलत क्या है? मुझे ऐसी चीजें पसंद नहीं हैं। यह बहुत रूढ़िवादी सोच को दर्शाता है जिसका मैं समर्थन नहीं करता।”

Ranveer Singh

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

स्वरा भास्कर और सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने भी किया सपोर्ट
रणवीर के न्यूड फोटोशूट पर स्वरा भास्कर ने एक्टर का सपोर्ट करते हुए कहा कि जिन्हें फोटो नहीं पसंद वे ना देखें। इस देश में और भी मुद्दे हैं जो असल समस्याएं हैं। अब जब रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज हुआ तो स्वरा ने प्रतिक्रिया दी है। दरअसल एक यूजर ने रणवीर के न्यूड फोटोशूट को लेकर शिकायत दर्ज होने की खबर को ट्वीट किया। इसी को रिट्वीट करते हुए स्वरा ने अपना बयान दिया है। स्वरा भास्कर ने लिखा है, ‘हमारे देश में इतनी मूर्खता और बेरोजगारी है।’ वहीं अभिनेत्री और गायक सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्वीट कर कहा, महिलाएं रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की बूटी और बोल्ड फोटोशूट के एस्थेटिक्स की तारीफ कर रही हैं। यदि कोई महीला किसी पत्रिका के कवर के लिए इस तरह का फोटोशूट करवातीं तो पुरुष क्या कहते? समानता भी दोहरे मापदंड से भरी है।

 

http://

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button