धर्म

वट सावित्री से लेकर करवा चौथ तक, 2023 में इस दिन रखे जाएंगे व्रत, जानें कब-कब रखें जाने वाले है व्रत

पूरे साल अलग-अलग महीने में महिलाओं द्वारा वट सावित्री, हरतालिका तीज, हरियाली तीज, कजरी तीज और करवा चौथ जैसे कई व्रत रखे जाते हैं। इन व्रत को करने से न सिर्फ पति की आयु बढ़ती है बल्कि इससे वैवाहिक जीवन में प्यार, शांति और खुशहाली भी बनी रहती है।

धर्म डेस्क : कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है और इनकी जोड़ी स्वर्ग से बनकर आती है। आपसी प्रेम और विश्वास ही इस रिश्ते का अहम आधार है। जिससे यह रिश्ता मजबूत और खूबसूरत बनता है। हिंदू धर्म में ऐसे कई व्रत होते हैं। जिसे महिलाएं पति की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना हेतु रखती हैं। इन व्रतों के प्रभाव से उन्हें अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। शास्त्रों में भी इन व्रतों के लाभ और महत्व के बारे में बताया गया है।

पूरे साल अलग-अलग महीने में महिलाओं द्वारा वट सावित्री, हरतालिका तीज, हरियाली तीज, कजरी तीज और करवा चौथ जैसे कई व्रत रखे जाते हैं। इन व्रत को करने से न सिर्फ पति की आयु बढ़ती है बल्कि इससे वैवाहिक जीवन में प्यार, शांति और खुशहाली भी बनी रहती है। अगले साल 2023 में भी सुहागिन महिलाओं द्वारा ये व्रत रखे जाएंगे। जानते हैं 2023 में किन तिथियों में पड़ेंगे ये व्रत।

वट सावित्री 2023 तिथि 

अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए सुहागिन महिलाएं ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि के दिन वट सावित्री का व्रत रखती हैं। इसमें वट यानी बरगद वृक्ष की पूजा का महत्व होता है। अगले साल वट सावित्री का व्रत शनिवार 19 मई 2023 को रखा जाएगा।

 

 

हरियाली तीज 2023 तिथि 

हरियाली तीज सावन के महीने में पड़ती है, इसलिए इसे श्रावणी तीज भी कहा जाता है। सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है। इस पर्व को माता पार्वती और शिवजी के पुनर्मिलन के रूप में भी मनाया जाता है। सुहागिन महिलाएं इस दिन 16 श्रृंगार कर सजती-संवरती है और पूजा-पाठ करती हैं। हरियाली तीज का पर्व अगले साल शनिवार 19 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा।

कजरी तीज 2023 तिथि 

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज मनाई जाती है। सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं। अगले साल कजरी तीज का व्रत शनिवार 02 सितंबर 2023 को रखा जाएगा।

हरतालिका तीज 2023 तिथि 

हरतालिका तीज का व्रत सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। यह सबसे कठिन व्रतों में से एक होता है। इसमें सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज पर गौरी-शंकर की पूजा की जाती है। अगले साल हरतालिका तीज का व्रत सोमवार 18 सितंबर 2023 को रखा जाएगा।

करवा चौथ 2023 तिथि

पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसमें शिवजी-माता पार्वती, भगवान गणेश, करवा माता और चंद्रमा पूजन का महत्व है। अगले साल करवा चौथ का व्रत बुधवार 01 नवंबर 2023 को रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button