ज्योतिष

कमलगट्टे से लेकर स्फटिक तक जानें किस माला से होता है कौन से देवी-देवता का आह्वान

ज्योतिष में भी ग्रहों को शुभ बनाने के लिए मंत्र जाप को बहुत कारगर माना गया है। मंत्र जाप करने से न केवल ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है बल्कि आपको आध्यात्मिक शांति भी प्राप्त होती है। हमारी प्रार्थना करने के विभिन्न तरीके हैं और हिंदू धर्म में पूजा-पाठ में मंत्रों के उच्चारण और मंत्र जाप का बहुत अधिक महत्व माना गया है । मंत्र का जाप (Mantra Jaap) करना देवी-देवताओं (Deities) को प्रसन्न करके उनकी कृपा पाने का सबसे कारगर और शक्तिशाली तरीका है। ज्योतिष में भी ग्रहों को शुभ बनाने के लिए मंत्र जाप को बहुत कारगर माना गया है। मन्त्रों की शक्ति का लाभ मिल सकता है। माला का प्रयोग इसलिए भी किया जाता है ताकि मंत्र जप की संख्या में त्रुटी न हो सके। माला में लगे हुये दानों को मनका कहा जाता है. शास्त्रों में पूजा, अनुष्ठान और मंत्र जाप को लेकर कुछ नियम बताएं हैं, जिनको ध्यान में रखकर आप पूर्ण फल की प्राप्ति कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि किस देवी-देवता के लिए जाप करने किए माला का उपयोग करना चाहिए.

जाप के लिए चुनें सही माला

भगवान शिव रुद्राक्ष की माला
भगवान शिव के मंत्र जाप के लिए मुख्य रूप से रूद्राक्ष की माला का प्रयोग किया जाता है, क्योंकि रूद्राक्ष की उत्पत्ति स्वयं भगवान शिव के अश्रुओं से मानी गई है। रूद्राक्ष की माला से भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना श्रेष्ठ माना जाता है। इसके अलावा मां गायत्री,देवी दुर्गा, गणपति देव, कुमार कार्तिकेय और भगवान हनुमान के मंत्र जाप के लिए भी रूद्राक्ष की माला का प्रयोग करना चाहिए।

मां दुर्गा के लिए स्फटिक की माला
मां दुर्गा के सभी स्वरूपों के मंत्र जाप के लिए स्फटिक की माला का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा धन की देवी मां लक्ष्मी और ज्ञान की देवी मां सरस्वती के मंत्र जाप के लिए भी स्फटिक की माला का प्रयोग किया जाता है।

भगवान विष्णु तुलसी की माला
तुलसी की माला का प्रयोग विशेषतौर पर भगवान विष्णु के मंत्र जाप के लिए किया जाता है। इसके अलावा भगवान राम और श्री कृष्ण के मंत्रो का जाप करने के लिए भी तुलसी की माला का प्रयोग करना श्रेष्ठ रहता है क्योंकि धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्री राम और कृष्ण जी दोनों ही विष्णु जी का अवतार हैं।

श्री गणेश,लाल और सफेद चंदन की माला
भगवान श्री गणेश, मां दुर्गा, मां लक्ष्मी और त्रिपुर सुंदरी माता के मंत्रो का जाप करने के लिए लाल चंदन की माला का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा मंगल देव के मंत्रो का जाप लाल चंदन की माला से करना श्रेष्ठकर रहता है। सफेद चंदन की माला से भगवान श्रीराम, विष्णु, कृष्ण, दत्तात्रेय भगवान का मंत्र जाप किया जाता है।

मां लक्ष्मी कमलगट्टे की माला
धन और ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी कमल के आसन पर विराजती हैं। इनके मंत्र जाप के लिए कमलगट्टे की माला का प्रयोग करना श्रेष्ठ रहता है। इसके अलावा मां लक्ष्मी को कमलगट्टे की माला अर्पित करने से वे प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं।

देवगुरु बृहस्पति हल्दी की माला
देवगुरु बृहस्पति की कृपा प्राप्त करने के लिए उनके मंत्रों का जाप हल्दी की माला से करना चाहिए। इसके अलावा मां बगलामुखी के मंत्रों का जाप हल्दी की माला से करना उत्तम रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button