जुलूस में औरंगजेब के पोस्टर प्रदर्शित कर रहे थे चार युवक,उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने दी सख्त चेतावनी
महाराष्ट्र पुलिस ने अहमदनगर में एक जुलूस के दौरान मुगल बादशाह औरंगजेब के पोस्टर कथित तौर पर प्रदर्शित करने वाले चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मुंबई : महाराष्ट्र पुलिस ने अहमदनगर में एक जुलूस के दौरान मुगल बादशाह औरंगजेब के पोस्टर कथित तौर पर प्रदर्शित करने वाले चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस घटना को लेकर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि औरंगजेब का नाम लेने वालों को कोई माफी नहीं दी जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस देश और राज्य में, छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज पूजनीय देवता हैं, और औरंगजेब के किसी भी संदर्भ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Anyone taking Aurangzeb’s name will not be forgiven❗
Aurangya’s photos and name will not be tolerated, especially in Maharashtra !
औरंगजेबाचे फोटो जर कोणी झळकवत असेल तर ते इथे मान्य केले जाणार नाही. भारतात आणि विशेषत: महाराष्ट्रात आमचे आराध्य दैवत छत्रपती शिवाजी महाराज आणि… pic.twitter.com/ddu2l9CUEe— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) June 5, 2023
कब की है ये घटना?
भिंगार कैंप पुलिस थाने के एक अधिकारी के मुताबिक, घटना रविवार रात 9 बजे फकीरवाड़ा इलाके में एक जुलूस के दौरान हुई। जब युवा संगीत पर नाच रहे थे, चार लोग औरंगजेब की तस्वीरों को हाथ में लेकर नाचने लगे। यह देख मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आईपीसी की धारा 505, 298 और 34 के तहत आरोप दायर किए गए हैं और आगे की जांच चल रही है।
विपक्ष में महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना
एनसीपी के राज्य प्रमुख जयंत पाटिल ने राज्य सरकार से उचित उपाय करने का आग्रह किया। जिसमें कहा गया कि कानून और व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। इस बीच, शिवसेना (यूबीटी गुट) के विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने ऐसी घटनाओं के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने, कार्रवाई का वादा करने लेकिन पालन करने में विफल रहने के लिए सरकार की आलोचना की।