ताज़ा ख़बर

पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी ने व्यक्त किया शोक

भोपाल – पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी मित्रों में से एक जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का दुखद निधन हो गया है। जापान के नारा शहर में एक चुनावी सभा के दौरान हुए हमले में उनकी मौत हो गई है। शिंजो के निधन से पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ही दूसरे वैश्विक नेताओं को काफी दुख हुआ है। सभी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

 

 

शिंजो के निधन के बाद पीएम मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि “ मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।“

 

 

भारत ने खोया एक करीबी दोस्त – रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिंजो आबे के साथ अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए लिखा है कि “ जापान के पूर्व प्रधानमंत्री श्री शिंजो आबे की हत्या से गहरा दुख हुआ। भारत ने आज एक करीबी दोस्त खो दिया है, जिन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम किया।“

 

 

 

विदेश मंत्री ने किया दुख व्यक्त

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि“ जापान के लिए, भारत के लिए, दुनिया के लिए और मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से एक दुखद दिन। शिंजो आबे की यादों की एक चौथाई सदी। उन्हें व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं।”

 

 

भारत के मित्र थे शिंजो – वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने भी शिंजो आबे के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि “जापान के पूर्व शिंजो आबे के दुखद निधन पर गहरा दुख पहुंचा है। वह भारत के मित्र थे और हम उनका बहुत सम्मान करते थे। इस दुख की घड़ी में जापान के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”

 

शिंजो के निधन से गहरा दुख – राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिंजो आबे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा है कि “जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से गहरा दुख हुआ। भारत और जापान के बीच सामरिक संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय थी। वह हिंद-प्रशांत में एक स्थायी विरासत छोड़ गए हैं। उनके परिवार और जापान के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button