मणिपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गोविंददास ने थामा भगवा झंडा

प्रमुख खबरें : नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड व अन्य कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा (BJP) अपना किला और मजबूत करने में जुटी हुई है और प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस (Congress) को लगातार झटके पर झटके लग रहे हैं। इसी कड़ी में आज मणिपुर (Manipur) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मणिपुर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोविंददास कोंटौजम (Govinddas Kontoujam) ने कांग्रेस के हाथ को छोड़कर मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह (Chief Minister N Viren Singh) की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया है। पार्टी दफ्तर में सदस्यता दिलाते समय भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी (Anil baluni) और संवित पात्रा (samvit patra) मौजूद रहे।
बता दें कि भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने आज सुबह ही ट्वीट (Tweet) कर बताया था कि मणिपुर की एक बड़ी हस्ती पार्टी में शामिल होने जा रही है। लेकिन उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था। इसके बाद से सियासी गलियारों में कयासों का दौर शुरू हो गया। लोग तरह-तरह के नामों का जिक्र ट्विटर (Twiter) पर करने लगे। बीते कुछ महीनों में बीजेपी का दामन कई बड़े नेताओं ने थामा है।
मालूम हो कि अलगे साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले भाजपा जहां अपने कुनबे को को मजबूत करने में लगी है तो वहीं कांग्रेस की झोली से पार्टी के बड़े नेता निकलते जा रहे हैं। कांग्रेस को कई राज्यों सियासी संकट का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) और कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt Amarinder Singh) का मनमुटाव हो चाहे राजस्थान में अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) या फिर सचिन पायलट (Sachin Pilot) का। कांग्रेस के सामने अपने नेताओं को पार्टी में बनाए रखने की चुनौती हाल के दिनों में बढ़ गई है। हाल ही में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सीनियर नेता जितिन प्रसाद (जितिन प्रसाद ) ने भी कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे।