ज्योतिष

देवी-देवताओं पर चढ़ाए जाने वाले फूल बदल सकते हैं आपकी किस्मत

हिंदू धर्म में मांगलिक और धार्मिक अनुष्ठान में देवी-देवताओं (Gods and Goddesses) को प्रसन्न करना है तो इसके लिए पूजा सामग्री में फूल (flower) का होना बहुत ही आवश्यक है और विभिन्न फूलों का अपना एक विशेष महत्व है। देवी-देवताओं की पूजा अर्चना के दौरान फूल का इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो किसी भी भगवान को कोई भी फूल चढ़ाया जा सकता है, लेकिन कुछ फूल देवताओं को विशेष प्रिय होते हैं। इन फूलों का वर्णन विभिन्न धर्म ग्रंथों में मिलता है। देवताओं को उनकी पसंद के फूल चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं और साधक की हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं। आइए जानते हैं भगवान को चढ़ाने वाले फूल के बारे में जो बहुत ही प्रिय और उपयोगी होते हैं। शास्त्रों में देवी-देवताओं को फूल चढ़ाने के बारे में कुछ इस तरह वर्णन किया गया है।

भगवान श्री गणेश (Lord Shri Ganesh)
विघ्नहर्ता गणेश जी की अगर सच्चे मन से पूजा की जाए तो यह व्यक्ति से बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। अगर आप गणेश जी की पूजा के दौरान दूर्वा घास (durva grass) अर्पित करते हैं तो इससे गणेश जी सबसे जल्द प्रसन्न होते हैं क्योंकि यह उनको बहुत प्रिय है। इसके अलावा आप भगवान गणेश जी को लाल रंग के फूल (red flowers) भी अर्पित कर सकते हैं परंतु आप इस बात का ध्यान रखें कि भगवान गणेश जी को तुलसी दल (sweet Basil) अर्पित ना करें।

भगवान शिव (Lord Shiva)
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव जी सबसे शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता माने जाते हैं। भगवान शंकर को धतूरे के फूल, हरसिंगार, व नागकेसर के सफेद पुष्प, सूखे कमल गट्टे, कनेर, कुसुम, आक, कुश आदि के फूल चढ़ाने का विधान है। भगवान शिव को केवड़े का पुष्प (kewra flower) नहीं चढ़ाया जाता है।

भगवान विष्णु (Lord Vishnu)
भगवान विष्णु जी जगत के पालनहार माने जाते हैं। अगर इनकी कृपा किसी व्यक्ति पर हो तो उस व्यक्ति के जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इन्हें कमल, मौलसिरी, जूही, कदम्ब, केवड़ा, चमेली, अशोक, मालती, वासंती, चंपा, वैजयंती के पुष्प विशेष प्रिय हैं। विष्णु भगवान तुलसी दल चढ़ाने से अति शीघ्र प्रसन्न होते है। कार्तिक मास में भगवान नारायण केतकी के फूलों (Ketki flowers) से पूजा करने से विशेष रूप से प्रसन्न होते है ।

भगवान श्री कृष्ण (Lord Shri Krishna)
भगवान श्री कृष्ण जी को वैजयंती माला (vaijayanti garland) और तुलसी दल अत्यधिक प्रिय है। अपने प्रिय पुष्पों का उल्लेख महाभारत (Mahabharata) में युधिष्ठिर से करते हुए श्रीकृष्ण कहते हैं- मुझे कुमुद, करवरी, चणक, मालती, पलाश व वनमाला के फूल प्रिय हैं।

सूर्य देव (Sun god)
सभी ग्रहों का राजा सूर्य देव को माना जाता है। सूर्य देव को आक का फूल (Aak flower) और जल सबसे ज्यादा प्रिय होता है।

हनुमान जी (Hanuman ji)
इनको लाल पुष्प बहुत प्रिय है। इसलिए इन पर लाल गुलाब, लाल गेंदा (red rose red marigold) आदि पुष्प चढ़ाए जा सकते है।

शनि देव (Shani Dev)
शनि देवता को कर्मफल दाता कहा जाता है और शनिदेव को न्यायाधीश की उपाधि दी गई है। न्याय के देवता शनि देव को नीला पुष्प (blue flower) अति प्रिय है।

देवी को चढ़ाएंगे ये फूल तो होगा भाग्योदय
लाल गुड़हल का फूल (red hibiscus flower)
देवी लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) और देवी दुर्गा (Goddess Durga) दोनों को गुड़हल का फूल पसंद है। साथ ही हनुमान जी का भी प्रिय फूल है गुड़हल। मंगल को हनुमानजी और दुर्गा देवी तथा शुक्रवार को मां लक्ष्मी का गुड़हल के फूल से पूजन करने से सुख, समृद्धि, धन संपदा प्राप्त होती है। इससे ग्रहों की पीड़ा भी दूर होती है और भाग्योदय होता है।

मां लक्ष्मी (Goddess Lakshmi)
मां लक्ष्मी को कमल के पुष्प (lotus flower) अत्यधिक प्रिय होते हैं। चित्रों, मूर्तियों में उनके स्वरूप को कमल के फूल पर विराजित दर्शाया जाता है। यह फूल अत्यंत शुद्ध, पवित्र और सौभाग्यशाली माना जाता है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी कमल के पुष्प अर्पित करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है। कमल के बीजों की माला यानी कमलगट्टे की माला से श्रीसूक्त के जाप किए जाएं तो अतुलनीय संपदा प्राप्त होती है।

भगवती गौरी (Bhagwati Gauri)
शंकर भगवान को चढ़ने वाले पुष्प मां भगवती को भी प्रिय हैं। इसके अलावा बेला, सफेद कमल, पलाश, चंपा के फूल भी चढ़ाए जा सकते हैं।

मां काली (Maa Kali)
इनको गुड़हल का फूल बहुत पसंद है। मान्यता है की इनको 108 लाल गुड़हल के फूल अर्पित करने से मनोकामना पूर्ण होती है।

मां सरस्वती (Maa Saraswati)
विद्या की देवी मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए सफेद या पीले रंग का फूल चढ़ाए जाते हैं। सफेद गुलाब, सफेद कनेर या फिर पीले गेंदे के फूल से भी मां सरस्वती वहुत प्रसन्न होती हैं।

 

 

 

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button