क्राइम

पहले नाबालिग से किया रेप, फिर करने लगा ब्‍लैकमेल

आरोपी भी नाबालिग निकला, केस दर्ज, किया गिरफ्तार

ग्वालियर। झांसी रोड थाना क्षेत्र के विक्की फैक्ट्री के पास एक 14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले 17 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के आपस में पहचान थी, इस कारण आरोपी एक दिन उसे अपने दोस्‍त के कमरे पर ले गया जहां उसके साथ बलात्‍कार किया। बाद में उसे डरा धमकाकर ब्‍लैकमेल करते हुए रेप करता रहा।

घटना 19 सितंबर 2022 की है। इसके बाद से आरोपी लड़की को डरा धमका कर लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पहले तो लड़की डर के कारण चुपचाप रही जब उसे आरोपी ज्यादा परेशान करने लगा तो उसने अपने घर वालों को पूरी बात बताई। इसके बाद लड़की ने झांसी रोड थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। उसके खिलाफ बलात्कार पास्को एक्ट एवं एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को उसके निवास सिंधिया नगर से गिरफ्तार भी कर लिया है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button