मध्यप्रदेश

MP में आज लगाए जा रहे पहले और दूसरे डोज के टीके, 6.5 लाख टीका लगाने का टारगेट

मध्यप्रदेश। मप्र (mp) में वैक्सीनेशन अभियान (vaccination campaign) के दूसरे चरण के तहत आज प्रदेश में 6.50 लाख नागरिकों को वैक्सीन (Vaccine) लगेगी। वहीं, भोपाल (bhopal) में 32 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट (target) रखा गया है।

इसमें कोवीशील्ड और कोवैक्सिन (CoveShield and Covaxin) दोनों डोज लगेंगे। कोवीशील्ड वैक्सीन का पहला डोज लगाने वाले नागरिकों को 84 दिन के गैप में ही दूसरा डोज लगेगा। वहीं, कोवैक्सिन का दूसरा डोज 28 दिन के गैप में लगेगा। अधिकारियों का कहना है कि वैक्सीन का टारगेट उपलब्धता के अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है।

भोपाल के टीकाकरण अधिकारी डॉ. उपेन्द्र दुबे (Dr. Upendra Dubey) ने बताया कि भोपाल में दोनों वैक्सीन लगेगी। इनको पहला और दूसरा दोनों डोज लगेंगे। सभी सेंटर्स पर दोनों डोज सुबह 9 बजे से 3 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (online registration) कराने वालों को लगेंगे। इसके बाद सिर्फ बचे डोज ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन (on spot registration) कर लगाएंगे। दुबे ने बताया कि गुरुवार को 22600 कोवीशील्ड और 9 हजार कोवैक्सिन की डोज लगेगी।





मध्य प्रदेश में अब तक 2 करोड़ 24 लाख 82 हजार 405 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इनमें पहला डोज 1 करोड़ 89 लाख 84 हजार 499 और दूसरा डोज 34 लाख 97 हजार 906 लोगों को लग चुकी है। इसमें 18-44 उम्र के 1 करोड़ 10 लाख 86 हजार 632 लोगों को वैक्सीन लगी। 45-60 उम्र के 65 लाख 97 हजार 941 और 60 उम्र से ज्यादा के 47 लाख 97 हजार 832 लोगों को वैक्सीन लगी है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button