मध्यप्रदेश

परीक्षा : दुल्हन करती रही इंतजार, परीक्षा देने चला गया दूल्हा

छतरपुर – वैसे तो शादी के दिन रस्मों में देर तो हो ही जाती है। लेकिन ऐसा कम हो होता है जब हाथों में मेंहदी लगाए दुल्हन को दूल्हे का 3 घंटे इंतजार करना पड़ा हो। जीहां मप्र के छतरपुर में एक ऐसी ही शादी हुई है। जहां पर दुल्हा अपना 10वीं की परीक्षा देने चला गया। जिसके शादी के मंडप में दुल्हन को इंतजार करना पड़ा। दरअसल, छतरपुर के कल्याण मंडपम में बुंदेलखंड परिवार द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया था। यहां पर एक साथ 11 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें से ही एक जोड़ा (रामजी सेन – प्रीति सेन) का है। दूल्हा रामजी  शादी की रस्मों के बीच दुल्हन प्रीति  को मंडप में छोड़कर एग्जाम देने चला गया था। इस दौरान दुल्हन स्टेज पर बैठी दूल्हे के लौटने का इंतजार करती रही।

एग्जाम देकर लौटा, फिर रचाया ब्याह

 शादी के मंडप में दुल्हे का इंतजार करने वाली दुल्हन प्रीति ने बताया कि शनिवार को पति रामजी का 10वीं (सोशल साइंस) का पेपर था। इसी दिन उसकी शादी भी तय थी। परीक्षा की तारीख आने के पहले ही दोनों शादी की तारीख पक्की हो चुकी थी। समारोह स्थल पर हम सुबह जल्दी आ गए थे। यहां पर शादी के पहले होने वाले कार्यक्रम में शामिल हुए, इसके बाद वे एग्जाम देने चले गए। पेपर देकर तीन घंटे बाद लौटे और फिर विवाह की रस्में निभाईं। इस दौरान मैं 3 घंटे इंतजार करती रही। तो वहीं रामजी ने कहा किआज जीवन के 2 परीक्षा हुई है। पहला परीक्षा पढ़ाई की थी और दूसरी परीक्षा उसकी जिंदगी का।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button