मनोरंजन

सलमान खान के शो Bigg Boss 15 के लिए इन सितारों की एंट्री पक्की

बिग बॉस 15′ (Bigg Boss 15) के लिए तैयारियां काफी जोरों-शोरों से चल रही हैं। सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस के हर सीजन का लोग बहुत ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार के सीजन को और भी मजेदार बनाने के लिए नए ट्विस्ट तैयार किए जा रहे हैं। बिग बॉस को भारतीय टेलीविजन का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो माना जाता है। ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss OTT on Voot) इस बार टीवी से पहले ‘वूट’ ऐप पर शुरू होगा और इसका नाम होगा ‘बिग बॉस ओटीटी’। इसे 8 अगस्त से शुरू कर दिया जाएगा। इस बीच शो में कौन-कौन बतौर कंटेस्टेंट (Bigg Boss 15 contestants) नजर आएगा, इसे लेकर भी कई महीनों से चर्चा चल रही है। अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं, जिनकी फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बिग बॉस के घर में हर तरह के सदस्य देखने को मिलते हैं। अपने हर आगामी सीजन के साथ ये शो दर्शकों की उत्सुकता को दुगुना कर देता है और हर सीजन की तरह लोग इस सीजन का भी बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सलमान खान के कंट्रोवर्सियल रिएलिटी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) को लेकर सुर्खियों का बाजार गर्म है। इस शो के नए सीजन से अब तक कई कलाकारों के नाम जुड़ चुके हैं। इस शो के लिए कन्फर्म हो चुके है लोगों के नाम…

करण नाथ (Karan Nath)
फिल्म ये दिल आशिकाना’ (Yeh Dil Aashiqanaa) में नजर आ चुके करण नाथ भी सलमान खान के शो में जल्द ही एंट्री मारेंगे।

अमित टंडन (Amit Tandon)
इंडियन आइडल (Indian Idol) में हिस्सा ले चुके अमित टंडन अपनी पहचान बना पाने में आज तक मशक्कत कर रहे हैं। अमित को जैसे ही सलमान खान (Salman Khan) के शो का ऑफर मिला तो वो इंकार नहीं कर पाए। साल 2004 में इंडियन आइडल में हिस्सा लेने वाले टेलीविजन अभिनेता अमित टंडन भी सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस में नजर आएंगे।

नेहा मारदा (Neha marda)
टीवी एक्ट्रेस नेहा मारदा का नाम भी सलमान खान (Salman Khan) के शो से काफी लम्बे वक्त से जुड़ रहा है। मेकर्स ने अब इनके नाम पर मुहर लगा दी है। नेहा जल्द ही इस शो में धमाकेदार एंट्री मारेंगी। कई सालों तक इस रिएलिटी शो का ऑफर ठुकराने के बाद आखिरकार नेहा मारदा ने बिग बॉस सीजन 15 का हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी। हालांकि पिछले काफी दिनों से उनका नाम सामने आ रहा था। लेकिन अब मेकर्स ने भी उनके नाम पर मुहर लगा दी है। नेहा इस शो में जल्द ही दिखाई देगी।

रिद्धिमा पंडित (Riddhima Pandit)
टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने भी सलमान खान के शो के ऑफर को कबूल कर लिया है। जल्द ही रिद्धिमा इस शो में चार चांद लगाती हुई नजर आएंगी। एकता कपूर के शो हैवान में नजर आने के बाद अब रिद्धिमा बिग बॉस के घर में धमाल मचाने की तैयारी कर रही हैं। उन्होने भी इस शो के ऑफर को स्वीकार कर लिया है।

सना मकबूल (Sana Maqbool)
खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में खतरों से खेलने के बाद अब टेलीविजन अभिनेत्री सना मकबूल बिग बॉस सीजन 15 में नजर आएंगी। उन्होने इस सीजन का हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी है।

अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani)
टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक अर्जुन बिजलानी भी सना मकबूल के साथ खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का हिस्सा हैं। खबर है कि अर्जुन बिजलानी को बिग बॉस के मेकर्स ने अपने 15वें सीजन में प्रतियोगी के रूप में भाग लेने के लिए मना लिया है।

दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal)
रागिनी एमएमएस 2 जैसे शो का हिस्सा रही अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल ने भी बिग बॉस सीजन 15 में दिखाई देंगी। दिव्या अग्रवाल को मेकर्स पिछले तीन साल से लगातार अप्रोच कर रहे हैं। दिव्या के नाम को इस शो के लिए कन्फर्म माना जा रहा है। हालांकि अब तक उन्होने इस मामले में कुछ नहीं कहा है। बता दें कि जब प्रियांक इस शो का हिस्सा थे तो उस दौरान घर में आकर दिव्या ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी।

नेहा भसीन (Neha Bhasin)
जानी-मानी सिंगर नेहा भसीन को भी बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के मेकर्स ने अप्रोच किया है और वो इस शो में आने के लिए राजी हो चुकी हैं। फिलहाल के लिए कमेंटबॉक्स में बताएं कि इन लोगों में से आप बिग बॉस के घर में किसे देखने के लिए सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं?

अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani)
इन दिनों अर्जुन रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को शो खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke Khiladi 11) में नजर आ रहे हैं। कलर्स चैनल ने अर्जुन बिजलानी को बिग बॉस 15 के लिए भी फाइनल कर लिया है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button