धर्म

ईद उल फितर में लज़ीज पकवानों से महकेगा आप का घर

पूरे साल भर के इंतजार के बाद ईद का त्‍योहार एक बार फिर नई खुशियों और उमंगों के साथ आ गया है। इस पर्व को देश में धूमधाम से मनाया जाता है। ईद उल फितर (Eid ul Fitr) मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार है, जो रमजान (Ramadan) के महीने के पूरा होने पर मनाया जाता है।  ईद उल फितर के साथ ही रोजे खत्म हो जाते हैं। इस्लामिक कैलेंडर(Islamic calendar) के अनुसार, रमजान के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाई जाती है। सुबह की नमाज से इसकी शुरुआत हो जाती है।  ईद-उल-फितर की तैयारियों में पकवान का अलग ही महत्व है। यूं तो मीठी ईद और सिवइयां एक-दूसरे के पर्याय हैं, लेकिन इसके अलावा और भी कई व्यंजन इस त्योहार पर बनते हैं। इस मौके पर अलग-अलग तरह के पकवान बनाए जाते हैं ताकी ईद के मौके पर खाने-पीने और स्वाद को लेकर कोई कमी न रह जाए। वैसे ईद पर लोग सेवइयां तो बनाते ही हैं लेकिन इस खास मौके पर कई ऐसे पकवान भी बनाए जाते हैं जो बेहद लजीज होते हैं। लेकिन इस बार लॉकडाउन (Lockdown) के कारण घरों में ही सारे पकवान बनाएं जाएगे । आइए जानते हैं मीठी ईद पर बनाए जाने वाले विशेष पकवान ।

मीठी सिवइयां – सेवइयां(Sevaiyan) मीठी ईद की जान है इसके बिना ईद अधूरी है।

शीर खुरमा -शीर खुरमा के बिना ईद अधूरी है। शीर का मतलब है दूध और खुरमा का मतलब है खजूर(Dates), यानी खजूर की खीर। इसे शीर कुर्मा (Sheer kurma)भी कहते हैं। यह भरपूर मात्रा में खजूर, घी, बादाम, किशमिश, पिस्ता, दूध और केसर(saffron) से बनती है।

शीरमाल – यह मैदे, घी और शकर से बनी मीठी रोटी है। शीर का अर्थ है दूध। इसे गोश्त(Meat) के साथ भी खाया जाता है। स्वाद में यह कुछ-कुछ मीठे पाव-सा और लजीज लगता है। वैसे शीरमाल फारसी(l persian) का शब्द है और इसका अर्थ होता है दूध से गूंथे आटे की रोटी। शादियों में भी यह खूब चलता है।

बाकरखानी – ईदुल फितर पर बाकरखानी का अपना अलग मजा है। यह मैदे, सूखे मेवे और मावे की बनती है। इसे तंदूर या ओवन में सेंका जाता है। उस पर सूखे मेवे सजाए जाते हैं। यह लखनऊ और हैदराबाद(Lucknow and Hyderabad) में भी काफी लोकप्रिय है। बाकरखानी खाने में ज्यादा मिठासभरी होती है। इसे दूध के साथ भी खाया जाता है। यह पचने में भी हल्की होती है।

अंगूरदाना – रोजा-इफ्तारी में इसका खूब चलन है। अंगूरदाना दरअसल उड़द की दाल से बनने वाली मोटी बूंदी है। यह मीठी होती है। इसके अलावा इफ्तार में नुक्ती भी खूब खाई जाती है। यह बेसन से बनती है। इन दिनों सेव की तरह के खारे भी काफी पसंद किए जाते हैं।

जर्दा – मीठे में जर्दा ईद और भी शानदार बना देता है। केसर में डूबे चावल(Rice dipped in saffron) और मेवे, गज़ब के स्वादिष्ट लगते हैं।

दही-वड़े – मीठी ईद के मौके पर तमा

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button