खाना खजाना

बारिश के मौसम में खाए गरम-गरम अचार का पराठा,सीखें बनाने की विधि

बारिश के मौसम में रिमझिम बारिश में हाथों में चाय की गरम प्‍याली और गरम-गरम पराठा मुंह के जायके में अलग ही स्‍वाद घोल देता है। वैसे तो पराठा हर मौसम में अच्‍छा ही लगता है। अगर आपको तरह-तरह के पराठे खाने और बनाने का शौक है तो आप घर पर ही बेहद आसानी से अचार का पराठा बना सकती हैं। आइए आपको बताते हैं अचार का पराठा बनाने की आसान विधि।

अचार का पराठा बनाने की सामग्री (Ingredients for making Pickle Paratha)
आम के आचार का बचा हुआ मसाला
हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
आटा- 2 1/2 कप
घी या तेल- 1 1/2 बड़ा चम्‍मच
आलू- 2 उबले हुए स्‍टफिंग के लिए
धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्‍मच
नमक- 1 छोटा चम्‍मच
गरम मसाला- 1 छोटा चम्‍मच
धनिया पत्‍ती- बारीक कटी हुई

अचार का पराठा बनाने की विधि (How to make Pickle Paratha)
-अचार का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आम के आचार या मिर्च के आचार के बचे हुए मसाले को अलग करें।
-इसके बाद आंटे को गूंथ लें। आटा थोड़ा ढीला ही गूंथे ताकि पराठे अच्‍छे बन सकें।
-इसके बाद उबले आलू छीलें और उन्‍हें मैश कर लें। आलू में हरी मिर्च, धनिया पत्‍ती, धनिया पाउडर और गरम मसाला डाले और अच्‍छे से मिक्‍स कर लें।
-इस मिश्रण को आटें की लोई में भरें और फिर इसे वैसे ही बेलें जैसे आप आलू का पराठा बेलते हैं।
– इसके बाद आपको इसके उपर अचार के मसाले को लगाना होगा। इतना करने के बाद आप पराठे को वैसे ही सेकें जैसे आप सेकते हैं।
-इसे आप घी या तेल की मदद से सेक सकते हैं। गरम गरम अचार के पराठे को हरी चटनी के साथ परोसें।

 

 

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gmail पर सिग्नेचर क्यों करते हैं सेट? आप भी जानिए श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए