विदेश

नेपाल में आया भूकंप, बिहार के कई राज्यों में देखा गया असर

बिहार – भारत के पड़ोसी देश में नेपाल में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी मिली है कि नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज सुबह रविवार को 7 बजकर 58 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। देश में होने वाली प्राकृतिक हलचलों पर नजर रखने वाले केंद्र नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने मिली जानकारी कि अनुसार इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल 5.5 मापी गई है।

 

भूकंप का असर भारत के कई राज्यों पर

नेपाल के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप का केन्द्र नेपाल की राजधानी काठमांडू से 147 किमी दक्षिण-पूर्व में था। वहीं नेपाल में आए इस भूकंप के असर का भारत पर भी पड़ा है। नेपाल की सीमा से लगे राज्य बिहार में भी भूकंप का असर देखने को मिला है। राहत की बात यह है कि इस भूकंप से अभी तक किसी भी तरह की नुकसान की खबर नहीं आई है।

 

भारत में नहीं हुआ कोई नुकसान

भारत के पड़ोसी देश नेपाल की राजधानी काठमाडूं से 147 किलोमीटर दूर इस भूकंप का केंद्र बिन्दु था। भूकंप को लेकर जानकारी मिली है कि नेपाल से सटे बिहार के मधुबनी, समस्तीपुर, अररिया, कटिहार, सीतामढ़ी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। वहीं स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने भूकंप के झटके महसूस किए हैं। बिहार में भी भूकंप से किसी भी तरह की नुकसान की खबर नहीं मिली है।

 

पिछले महीने भी आया था भूकंप

बता दें कि पिछले महीने में भी नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई थी। वहीं उस बार भूकंप का केंद्र काठमांडू से 161 किलोमीटर दूर था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button