हेल्थ

खाना खाने के तुरंत बाद भूलकर भी ना करें यह काम नहीं तो हो जाएगे बीमार

हर किसी की अपनी आदतें होती हैं। हम में से बहुत सारे लोग ऐसे होगे जिन को खुद नहीं पता होगा की वो खाना खाने के बाद कुछ ऐसी गलतियां करते है जिसका उल्टा प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है। कहते हैं सेहत वो नेमत है, जो हर किसी के पास नहीं होती। लेकिन अच्छी सेहत हासिल करने के लिए बहुत कम लोग ही खान पान का सही ध्यान रख पाते हैं। हमारी कुछ आदतें ऐसी होती हैं जिनके बारे में हमें पता ही नहीं होता कि वे किस तरह से हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। इन्हीं बुरी आदतों में से एक आदत है, खाना खाने के बाद कुछ ऐसी गलतियां करना जिसका उल्टा प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है, और इसका अंदाजा हमें भी नहीं होता है। आज हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप हर रोज करते हैं। आइए जानें कौन से ऐसे काम हैं जो भोजन के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए।

भोजन करने के तुरंत बाद क्या न करें (what not to do immediately after having a meal)

ठंडा पानी (Cold water)
अगर आप खाना खाने के बाद तुरंत ठंडा पानी पी लेते हैं तो इस आदत को भी आज ही छोड़ दें। ऐसा इसलिए क्योंकि खाना खाने के बाद ठंडा पानी पीने से खाना शरीर में गुच्छे में जम जाता है। ऐसा होने पर डाइजेशन धीमी गति से होता है और खाने को पचाने में भी दिक्कत होती है। अगर आपको पानी पीना ही है तो गुनगुना पानी पिएं (drink lukewarm water) या फिर सामान्य टेंपरेचर वाला पानी, वो भी खाने के एक घंटे बाद।

खाने के तुरंत बाद फल ना खाएं (Do not eat fruits immediately after eating)
अक्सर लोग फल का सेवन खाना खाने के बाद करते हैं. जैसे फ्रूट सलाद खाना बहुत लोगों को पंसद है लेकिन अक्सर ये छोटी से गलती हमारे स्वास्थ के लिए बहुत खराब साबित हो सकती है. इससे शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है.हम खाना खाने के तुरंत बाद फल खाते हैं तो यह हमारे पेट में अटक जाता और आंतों तक नहीं पहुंच पाता है। इसलिए फल हमेशा खाना खाने के एक या दो घंटे बाद ही खाने चाहिए।

खाने के तुरंत बाद नहाने से बचें(Avoid bathing immediately after eating)
कई लोग कई बार ऐसी गलती करते हैं कि खाने के बाद तुरंत वो नहाने चले जाते हैं। लोगों की इस आदत का असर भी उनके पाचन पर पड़ता है। दरअसल नहाते वक्त पेट के आस पास खून का प्रवाह बढ़ जाता है, जिससे खाना ठीक से पच नहीं पाता। इसलिए नहाने के बाद खाना ज्यादा बेहतर है।

ना पिएं चाय ,कॉफी,सिगरेट (Do not drink tea, coffee, cigarettes)
कुछ लोगों की आदत होती है कि वो खाना खाने के बाद अक्सर चाय या फिर कॉफी पीते हैं। अगर आप की भी यही आदत है तो उसे तुरंत बदल लें। ऐसा इसलिए क्योंकि खाने के एक घंटा पहले और एक घंटे बाद ही इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इन दोनों चीजों में टैनिन होता है जो कि आयरन को सोखने की प्रकिया को रोकता है। जिससे की डाइजेशन में दिक्कत आ सकती है। इसलिए खाना खाने के एक घंटा पहले और एक घंटा बाद तक चाय या फिर कॉफी पीने से बचें।खाना खाने के तुरंत बाद सिगरेट पीना किसी और वक्त सिगरेट पीने से 10 गुना ज्यादा खतरनाक होता है।

खाना खाते ही बेड पर न जाएं (Don’t go to bed after eating)
कई लोगों की लाइफस्टाइल ऐसी होती है कि वो खाना खाने के तुरंत बाद ही बेड पर चले जाते हैं और सो जाते हैं। लेकिन ये आदत आपको भारी पड़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि खाने के बाद तुरंत सोने से आपको गैस की समस्या हो सकती है साथ ही आंतों में संक्रमण होने का भी खतरा रहता है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button