हेल्थ

कोरोना को रखे दूर: 11 लक्षणों से करें अपना इम्युनिटी टेस्ट, और बढ़ाएं इम्युनिटी का डोज

  • इम्युनिटी को लेकर लोग हुए अलर्ट

भोपाल। कोरोना काल में हर डॉक्टर और वैज्ञानिक सबसे ज्यादा जिस चीज की बात कर रहे है , वो है इम्युनिटी… बार बार एक ही बात पर जोर दिया जा रहा है कि अपनी इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाएं। ताकि हम बीमारी और संक्रमण से लड़ सकें। संक्रमण के आने के बाद से लोग भी इस ओर जादा ध्यान देने लगे और अपनी इम्युनिटी को लेकर काफी अलर्ट हो गए हैं। अगर आप अपनी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए उपाय कर रहे है तो पहले ये जानना जरूरी है कि क्या वाकई आपकी इम्युनिटी कमजोर है।

इन लक्षणों से करें अपना इम्युनिटी टेस्ट

  • अगर आप हमेशा बीमार रहते हैं या फिर बार-बार बीमार पड़ते हैं इम्यूनिटी कमजोर है।
  • अगरआप को लगातार कमजोरी रहती है तो समझ जाइए कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है।
  • मौसम बदलते ही सर्दी-जुकाम और बुखार की समस्या भी आपकी कमजोर इम्यूनिटी की ओर इशारा करती है।
  • आप बिना कम के थकान और कमजोरी महसूस केरते है तो ये इम्यूनिटी का सबसे बड़ा लक्षण है।
  • शरीर में हमेशा दर्द बना रहाई और सुबह उठकर भी आप फ्रेश महसूस न करे तो यह दशार्ता है कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है।




  • शरीर में घाव भरने में ज्यादा समय लग रहा है तो समझ जाइए कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है। दरअसल, जिन लोगों की इम्युनिटी अच्छी होती है, उनका घाव जल्दी सूख जाता है।
  • अगर किसी व्यक्ति को अक्सर जॉइंट पेन की शिकायत रहती है, तो यह भी कमजोर इम्यूनिटी का एक अहम संकेत माना जाता है।
  • पेट संबंधी प्रॉबलम्स जैसे कब्ज, गैस, पेट दर्द और पेट फूलने जैसी समस्याएं भी कमजोर इम्यून सिस्टम का संकेत हो सकती हैं।
  • हमेशा चिड़चिड़ापन महसूस होना, किसी चीज में ध्यान न लगा पाना कमजोर इम्यूनिटी का लक्षण हो सकते हैं।
  • हर वक्त सर्दी-जुकाम और गले में खराश की समस्या रहती हो तो यह भी कमजोर इम्युनिटी का एक लक्षण है।इस तरह बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी
  • लहसुन हमारी इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद करता है।
  • हाइजीन का ख्याल रखें
  • तुलसी के पत्तों का खाली पेट सेवन करें।
  • स्ट्रेस फ्री रहने की कोशिश करें।
  • हल्दी भी इम्युनिटी बढ़ाती है। गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी पाउडर डालकर पीना बहुत ही फायदेमंद होता है।
  • पर्याप्त मात्रा में नींद लें।
  • हेल्दी और बैलेंस डायट लें।
  • खूब पानी पीएं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button