क्या आपको भूख नहीं लगती, इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं,जल्द मिलेगा फायदा

किसी भी उम्र के लोगों को भूख न लगना आजकल एक आम समस्या है। जब व्यक्ति का खाना खाने का मन नहीं करता है तो इसकी कई वजह हो सकती है जैसे कि सेहत ख़राब होना, खानपान में परिवर्तन होना, तनाव (Tension) होना, हार्मोनल डिसबैलेंस (hormonal imbalance) और मौसम का बदल जाना आदि। भूख कम होना मतलब आपका शरीर कमजोर होना है। क्योंकि आपके शरीर को ताकत और अच्छा स्वास्थ्य, भोजन से ही प्राप्त होता है। भूख कम लगने से मरीज का खाने का मन नहीं करता और वजन लगातार कम होता जाता है। वजन कम होना चिंता का विषय है। कई लोगों को समय पर भूख नहीं लगती है। जब लगती भी है, तो वह ज्यादा खा नहीं पाते। अगर आपको भी समय पर भूख नहीं लगती हैं, तो आप कुछ घरेलू उपाय (Home Remedies) अपना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं उन घरेलू उपायों के बारे में जो भूख बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं…..
काली मिर्च का सेवन करें
काली मिर्च (Black pepper) एक ऐसा उपयोगी गर्म मसाला है जो पाचन में सुधार करने के साथ ही भूख बढ़ाने में भी मददगार है। यह पेट को दुरुस्त करती है और गैस की समस्या से निजात दिलाती है।
ग्रीन टी का करें सेवन
ग्रीन टी (green tea) को भूख बढ़ाने के लिए अच्छा घरेलू उपाय माना जाता है। इसके नियमित सेवन से सिर्फ भूख ही नहीं बढ़ती है बल्कि, ये कई बीमारियों में भी राहत देती है। अगर आपको सुबह-शाम चाय पसंद है, तो आप अन्य चाय पीने की जगह ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं।
नींबू पानी
गर्मियों के मौसम में पर्याप्त मात्रा में शरीर को पानी की जरूरत होती है। इसलिए इस समय नियमित तौर पर पानी लेते रहें। इससे भूख भी बढ़ती है और शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है। पानी में आप नींबू का रस (Lemon juice) मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।
अजवायन
अजवायन का सेवन पेट संबंधी कई परेशानियों में एक घरेलू उपाय है। अपच या भूख न लगने की समस्या में आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे खाने से पेट भी साफ रहता है। कई भारतीय इसे हल्का भून के इसमें नमक डालकर इसका सेवन करते हैं। अगर आपको भूख नहीं लग रही है, तो दिन में एक से दो बार इसका सेवन जरूर करें।
आंवला बढ़ाएगा भूख
आंवला (Gooseberry) में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (gastrointestinal) की वजह से कम हुई भूख में सुधार करता है। आंवला पाचन तंत्र में सुधार करता है और लीवर को डिटॉक्सीफाई भी करता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बेस्ट है आंवला।
इलायची
इलायची (cardamom) पाचन रस के स्राव को बढ़ाने में मदद करती है, जिसकी वजह से भूख बढ़ती है।
जूस
अगर आपको समय से भूख नहीं लगती है या फिर कुछ खाने का मन नहीं करता है, तो आप जूस (juice) का सेवन कर सकते हैं। ध्यान रहे, इसका सेवन करते समय जूस में हल्का नॉर्मल नमक या फिर सेंधा नमक डाल लें। इससे पेट भी साफ रहता है और भूख भी लगती हैं।
हरी सब्जियां दें खाने के लिए
हरी सब्जियों (green vegetables) की मदद से भी भूख की कमी को दूर कर सकती हैं। हरी सब्जियों में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है, जो भूख बढ़ाने में काफी मदद करती है। इनके सेवन से भी पेट साफ रहता है और गैस भी नहीं बनती हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र की ठीक से काम करता है। इसके अलावा आप उन्हें पुदीने की चटनी में शहद मिलाकर भी खाने के लिए दें सकती हैं क्योंकि, इसके सेवन से भी भूख की कमी दूर रहती हैं।
धनिया
भूख बढ़ाने के उपाय के रूप में आप धनिया (coriander) का प्रयोग कर सकते हैं। लंबे समय से धनिए का इस्तेमाल भारतीय व्यंजनों में किया जा रहा है। इसकी पत्तियां एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से समृद्ध होती हैं और पाचन क्रिया में सुधार कर भूख को बढ़ाने का काम कर सकती हैं। भूख न लगने की समस्या के दिनों में रोजाना सुबह इस जूस को पिएं।