ज्योतिष

क्या आपके दांतों के बीच भी है गैप? तो जानिए कितने भाग्यशाली है आप

समुद्र शास्त्र में शारीरिक बनावट के अनुसार व्यक्ति की किस्मत के बारे में कई बातें बताई गई है।  शास्त्र के माध्यम से आप व्यक्ति से बात करते हुए या फिर उसके दांतो को देखकर उसके बारे में जान सकते हैं। व्यक्ति के दांतों में गैप को लेकर समुद्र शास्त्र में उसके स्वभाव के बारे में बतया गया है। आपने कई बार मुस्कुराते हुए ऐसे कई लोगों को देखा होगा जिनके दांतों के बीच गैप होता है। देखने में ऐसे लोग बेशक से आपको अटपटे लग सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दांतों के बीच गैप होना भी आपकी किस्मत से जुड़े कई राज खोलता है। व्यक्ति के दांतों में गैप को लेकर समुद्र शास्त्र में उसके स्वभाव के बारे में बतया गया है। जिन लोगों के दांतों के बीच गैप होता है वह लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं और भविष्य में उनके सफल होने के चांस बढ़ जाते हैं। चलिए जानते हैं कि दांतों में गैप वाले व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है….

बुध्दिमान होते हैं
जिन लोगों के दांतो के बीच में गैप होता है वे लोग बुध्दिमान होते हैं। इनके अंदर ऐसी शक्ति होती है कि ये लोग वो काम भी कर जाते हैं जो साधारण इंसान नहीं कर सकते।

खुले विचारों के होते है
ये लोग अपने जीवन को भरपूर आनंद के साथ जीना पसन्द करते हैं। बड़े ही खुले विचारों के साथ छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ते हैं।

पार्टनर की भी किस्मत चमक जाती है
ऐसे लोग जिससे शादी करते हैं उनका जीवन सुधर जाता है, इनके भाग्य से इनके पार्टनर की भी किस्मत जगमगा उठती है। ये लोग अपने पार्टनर को बहुत प्यार करते हैं।

एनर्जी का भंडार
इन लोगों के अंदर एनर्जी का भंडार होता है, जिस क्षेत्र में भी जाते हैं वहां बड़ा मुकाम हासिल करते हैं। सफलता तो इनके इर्द गिर्द घूमती रहती है।

खाने पीने के शौकीन
ये लोग खाने पीने के बहुत शौकीन होते हैं वहीं खाना बनाने का भी ये लोग शौक रखते हैं, इसलिए यह तरह-तरह की डिश बनाकर सभी को खिलाना पसन्द करते हैं।

इनसे लोग जल्दी प्रभावित होते है
समाज में लोग इन्हें ज्यादा से ज्यादा पहचानते हैं। ये जहां भी जाते हैं वहां अपनी छाप छोड़ जाते हैं। इसलिए लोग इनसे जल्दी प्रभावित हो जाते हैं।

हार नहीं मानते
ऐसे लोग बहुत जिन्दादिल होते हैं और आसानी से हार नहीं मानते। वे खुश रहना जानते हैं, इसलिए वे परेशानी के दिनों में घबराते नहीं हैं। और साथ ही वह बहुत खुश मिजाज होते है । ये लोग अपने दिल की बात कहने से जरा भी नहीं हिचकिचाते।

बातूनी होते हैं
जिन लोगों के दांतों के बीच जगह होती है वे बहुत बातूनी होते हैं। वे बिना किसी विषय पर भी सुबह से लेकर शाम तक बोल सकते हैं।

कॅरियर में सफलता
नौकरीपेशा लोगों के दांतों के बीच अगर फासला होता है तो ये इस बात की ओर इशारा करता है कि ये कॅरियर के क्षेत्र में ये लोग काफी ऊंची सफलता हासिल करेंगे।

आर्थिक मामलों में समझकर
जिन लोगों के दांतों के बीच फासला होता है उन्हें आर्थिक मामलों में बहुत समझदार माना गया है। ये लोग धन संबंधी फैसले बहुत सोच-समझकर लेते हैं इसलिए इन्हें पैसों की कमी का सामना बहुत कम ही करना पड़ता है।

 

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button