ज्योतिष

गुरुवार के दिन करें ये उपाय,परेशानियों से मिलता है छुटकारा

धर्म शास्त्रों के अनुसार सप्ताह का हर दिन विशेष होता है। गुरुवार का दिन विशेष तौर से भगवान विष्णु  (Lord Vishnu) की पूजा का दिन होता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार गुरुवार का दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति को समर्पित है। गुरुवार का दिन विष्णु जी और इनकी पत्नी लक्ष्मी जी (Lakshmi ji) को समर्पित है । अगर इस दिन विष्णु जी को प्रसन्न किया जाए तो लक्ष्मी जी भी स्वयं प्रसन्न हो जाती हैं। यह दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। देवगुरु वृद्धि के कारक माने जाते हैं। अगर इनसे जुड़े कुछ उपाय इस दिन किए जाएं तो व्यक्ति के जीवन से आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। यदि व्यक्ति की जन्मपत्री में गुरु ग्रह कमजोर है तो व्यक्ति को कई प्रकार के कष्ट भुगतने पड़ते हैं। न तो वह व्यक्ति ठीक से धन कमा पाता है, न ही उसका वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है और न ही उसे अपने करियर में तरक्की मिलती है। आपकी कुंडली में गुरु ग्रह हमेशा मजबूत रहे इसके लिए भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करते रहें। तो चलिए जानते हैं कि वृहस्पतिवार के दिन गुरु ग्रह को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए।आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

संतान प्राप्ति के उपाय
यदि आप संतान चाहते हैं और तमाम प्रयासों के बाद भी संतान  प्राप्ति नहीं हो रही है तो आपको गुरुवार को गुरुग्रह से जुडी पीली वस्तुओं का दान करना चाहिए। पीली वस्तु जैसे सोना, हल्दी, चना, पीले फल आदि का दान करने से फायदा होगा।

आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए
गुरुवार को किसी को न ही उधार देना चाहिए और न ही लेना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक की कुंडली में गुरु की स्थिति खराब हो सकती है, जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।गुरुवार के दिन पानी में हल्दी डालकर नहाने से भगवान बृहस्पति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना लाभकारी माना जाता है। इस दिन पूजा के बाद केसर का तिलक लगाएं। यदि केसर न हो तो हल्दी का तिलक भी लगा सकते हैं। इस उपाय को निरंतर करने से आपके धन में लगातार वृद्धि होगी और आपके पास कभी धन की कमी नही रहेगी।

गुरुवार के दिन विवाह के उपाय
केले के पेड़ की पूजा करें कहते हैं केले के पेड़ में बृहस्पति देव विराजमान होते हैं। और अगर हर गुरुवार केले के वृक्ष की पूजा की जाए तो भगनान प्रसन्न होते हैं और जीवनसाथी की तलाश खत्म हो जाती हैं। इसके लिए हर बृहस्पतिवार पेड़ की जड़ में जल अर्पित करना चाहिए।

पीले वस्त्र करें धारण
एक अचूक उपाय ये भी है कि हर गुरुवार को पीले रंग के वस्त्र पहनें जाएं.। पीला रंग विष्णु भगवान को सबसे ज्यादा प्रिय होता है। इसीलिए इस रंग को धारण करने से उनकी विशेष कृपा हासिल की जा सकती है। वहीं अगर किसी गुरुवार ये संभव ना हो तो जेब में पीला रुमाल रखना चाहिए।

सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए उपाय
अगर आपके दांपत्य जीवन में कलह चल रही है तो आप इस दिन बृहस्पति देव या विष्णु भगवान की तस्वीर को पीले रंग के कपड़े पर विराजित करके पीले चंदन और पीले पुष्पों से पूजा करें। पीले चावल या पीली मिठाई का प्रसाद लगाएं,फायदा होगा।

रोगों से छुटकारा पाने के लिए
बृहस्पतिवार के दिन भगवान सत्यनारायण की या वृहस्पतिवार की कथा सुनना बहुत अच्छा माना गया है। इसके साथ ही इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने से सेहत में सुधार होता है। बिना नमक का खाना खाएं एवं भोजन में पीले रंग का पकवान जैसे बेसन के लड्डू, आम, केले आदि भी शामिल करें।

शिक्षा में आ रही बाधा दूर करने के लिए
गुरुवार के दिन धार्मिक या पढ़ाई की पुस्तकों का दान करना चाहिए।ऐसा करने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं व बच्चों की शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

गुरुवार के दिन की विशेष पूजा
हफ्ते के इस दिन एक खास तरह की विशेष पूजा की जा सकती है जिससे विवाह में आने वाली तमाम परेशानियां दूर की जा सकती है। लेकिन ये उपाय आपको शुक्ल पक्ष के गुरुवार से ही शुरु करनी चाहिए। इसमें आपको पांच तरह की मिठाईयां, हरी इलायची का जोड़ा लेना है। सबसे पहले घी का एक दीपक पेड़ की जड़ के नीचे जलाएं और फिर मिठाई और इलायची अर्पित करें। ये उपाय तीन गुरुवार तक करना होगा।

बुजुर्गों को भेंट
गुरुवार के दिन बुजुर्गों को कुछ उपहार देने से भी गुरु ग्रह को मजबूती मिलती है। यूं तो बड़ों का हमेशा ही सम्मान करना चाहिए। लेकिन गुरुवार के दिन भूलकर भी उन्हें अपमानित न करें।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button