शनिवार को करें ये काम हो जायेंगे शनिदेव प्रसन्न

-
बन जाएंगे बिगड़े काम हो जाओगे मालमाल
भोपाल। शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित होता है और शनि को अनुकूल करने के लिए बहुत ही अच्छा माना गया है। कहते हैं शनिदेव को जिसने प्रसन्न कर दिया उसे जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती उसके पास कभी धन की भी कोई कमी नहीं होती और वह स्वस्थ और लंबी आयु का स्वामी होता है।
गरीबों को खाना खिलाएं, पीपल के पेड़ को चढ़ाएं जल
शनिवार को किया गया तिल का दान दुख और दुर्भाग्य को दूर करता है। किसी कारण वश यह दान करने में असमर्थ है तो तिल को अपनी जेब में या अपने पर्स में रख ले,शनि देव को नीले रंग के फूल बहुत ही प्रिय है उन्हे प्रसन्न करने के लिए यह फूल चढ़ाते हैं। अगर आप उन्हें यह फूल नहीं चढ़ा सकते तो शनिवार को नीले रंग का कपड़ा अपनी जेब में या पर्स में रख ले शाम तक आप को लाभ मिलने के योग बनेंगे। यदि आप गरीबों को खाना खिलाएं, उनका ध्यान रखें और उनकी मदद करें तो शनिदेव को प्रसन्नता होती है। शनिवार को पीपल के पेड़ को जल और दूध चढ़ाने और तेल का दीप जलाने से भी भगवान शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
काजल का करें दान
शनिवार को काजल का दान करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और आंखों के विकार दूर होते हैं। स्वयं भी आंखों में काजल लगाए अगर स्वयं काजल न लगा सके तो काजल को अपने पर्स में रख ले। काली उड़द का दान करने से शारीरिक विकारों से मुक्ति मिलती है शनिवार को इसे अपने पास भी रख सकते हैं।