हेल्थ

तांबे के बर्तन में भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन,पड़ सकता है सेहत पर भारी

तांबे के बर्तन में पानी पीने को सेहत के लिए काफी फादयेमंद माना है। माना जाता है कि सुबह-सुबह उठकर तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने से शरीर के विषाक्त तत्व बाहर निकल जाते है। इससे आपको कई बीमारियों से निजात मिलती है। यह आपके पाचन को ठीक करता है और लीवर और किडनी को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। इसके सेवन से वजन को भी कम किया जा सकता है। हालांकि कई तरह से फायदेमंद होने के बावजूद अगर हम इनमें कुछ चीजों का सेवन करें तो ये हानिकारक भी हो सकते हैं।

इन चीजों को कभी ना रखें तांबे के बर्तन में

दूध, दही और चीज़
तांबे के बर्तन में भूलकर भी दूध या दूध से बनी चीजों को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से सेहत को नुकसान हो सकता है।  आपको बता दें कि यह आप में फूड प्वॉइजनिंग, नर्वसनेस की समस्‍या को बढा सकता है।  दूध, दही, चीज कॉपर के साथ रिएक्‍ट कर सकते हैं और कॉपर प्‍वॉइजनिंग हो सकती है।

छाछ और लस्‍सी
वैसे तो छाछ और लस्‍सी सेहत के लिए काफी अच्‍छा माना जाता है लेकिन अगर इसे आप तांबे के बर्तन में लेते हैं तो ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।  इनमें कुछ ऐसे तत्‍व होते हैं जो तांबे के साथ आसानी से रिएक्ट होते हैं जिसका सेहत को नुकसान पहुंचता है।

अचार
खट्टी चीजें जैसे अचार को भी तांबे के बर्तन में बिलकुल नहीं रखना चाहिए।  ऐसा करने से आपकी सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।  खट्टी चीजें तांबे के बर्तन के साथ आसानी से रिएक्शन करती हैं और उल्‍टी या डाइजेशन की समस्‍या आ सकती है।

सिरका
आपको बता दें कि सिरका एक अम्लीय पदार्थ है। जिसे अगर तांबे के बर्तन में रखा जाए तो यह आपके सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

दुग्ध उत्पादों का सेवन
यदि आप दूध या दूध से बने उत्पाद जैसे दही, पनीर, छाछ, घी आदि का सेवन तांबे के बर्तन में करते हैं तो ये आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है। क्योंकि तांबे के बर्तन में किसी भी डेयरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल हानिकारक होता है। और अगर तांबे के बर्तन में इन चीजों का सेवन किया जाए तो ये आपके शरीर को लाभ के स्थान पर नुकसान पहुंचा सकते हैं। जिसकी वजह से आपको बेचैनी अथवा जी मिचलाने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए ध्यान रखें कि तांबे के बर्तन में कभी भी दूध, दही या पनीर नहीं रखना चाहिए।

नींबू पानी
गलती से भी तांबे के बर्तन में नींबू पानी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि इससे हमारी सेहत बिगड़ सकती है। नींबू में पाया जाने वाला एसिड तांबे के साथ मिलकर हमारे शरीर पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। इसलिए यदि आप नींबू पानी को तांबे के गिलास में पीते हैं, तो आपको पेट दर्द, उल्टी एवं गैस की दिक्कत हो सकती है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button