बारिश के मौसम में जरूर करें शहद का सेवन,रहेंगे एकदम फिट

मानसून (Monsoon) के दस्तक देने से लोगों को गर्मी से राहत तो जरूर मिल गई है लेकिन बारिश का मौसम में अपनी सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इस मौसम में जरा सी लापरवाही आपकी तबीयत को बिगाड़ सकती है। मानसून में सबसे ज्यादा पेट को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। इस समय में खानपान को लेकर कई तरह की सलाह हमें मिलती रहती है। बारिश के मौसम में हमारा पाचन तंत्र अक्सर कमजोर हो जाता है और हमें पेट संबंधी समस्याएं होने का खतरा भी बना रहता है। इसलिए इस मौसम में अधिक तेल मसाले और जंक फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए। अपनी डाइट में ऐसी हेल्दी चीजों को शामिल करें जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने, पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकें। आज हम आपको बताते हैं कि मॉनसून में ऐसी क्या चीज खानी चाहिए जो हर किसी उम्र के व्यक्ति के लिए फायदेमंद हो। तो आपको बता दें कि मॉनसून में शहद (Honey) का सेवन ज़रूर करना चाहिए। शहद सुपरफूड तो कहलाता ही है साथ ही इसको आयुर्वेदिक औषधि के रूप में भी जाना जाता है। इस मौसम में शहद का सेवन किसी वरदान से कम नही है। इसका प्रतिदिन सेवन किया जाना चाहिए। आइये जानते हैं शहद का सेवन किस तरह से किया जा सकता है और सेहत के लिए ये किस तरह से फायदेमंद है।
शहद में होते हैं ये पोषक तत्व
शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। साथ ही इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन ए, बी, सी, ज़िंक, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम और सोडियम जैसे कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं।
शहद का सेवन इस तरह से किया जा सकता है
रोज़ाना सुबह गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन किया जा सकता है।
दो चम्मच शहद में एक चम्मच अदरक का रस मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।
गुनगुने दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर रोज़ाना इसका सेवन कर सकते हैं।
रोजाना एक से दो चम्मच शहद सीधे तौर पर भी खाया जा सकता है।
हल्के गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर इसमें शहद मिक्स करके भी इसका सेवन कर सकते हैं।
सेहत के लिए है फायदेमंद
शहद का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। संक्रामक बीमारियों से बचाव होता है।
शहद खाने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं।
शहद खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
गले की खराश दूर करने में मदद करता है।
थकान और कमज़ोरी को दूर करने में सहायता करता है।
अनिद्रा की दिक्कत को दूर करने में मदद करता है।
गले में खराश और सर्दी-जुकाम से आराम दिलाने में ये मददगार है. खराश दूर करने के लिए दो चम्मच शहद और एक चम्मच अदरक का रस मिलाकर लेना चाहिए.
मांसपेशियों की थकान और ऐंठन को दूर करता है।
शहद में मौजूद पोषक तत्व कब्ज दूर करने में मददगार होते हैं। रात में गुनगुने दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पीना लाभदायक है।
पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।