गरीब को गुड़ खिलाएं और तनाव भगाएं वृष राशि वाले
पंचांग (Panchang) के अनुसार आज 6 जून को ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज का दिन जहां कुछ राशि वालों के खास रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशि वालों के परेशानी भी खड़ी करने वाला रहेगा। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आज शुक्र और राहु मेष राशि में हैं। गुरु और मंगल मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं सूर्य बुध राशि में और शनि कुंभ राशि में हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि आज का दिन किन राशि वालों के शुभ रहेगा और किनके लिए अशुभ रहेगा।
मेष (Arise) स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। संपत्ति का लाभ हो सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो व्यापार भी आपका सही चलता रहेगा। हनुमान जी की उपासना जरूर करें।
वृषभ (Taurus)-व्यर्थ की चिंता हो सकती है। धन का खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य नरम और गरम बना रहेगा। बड़ों की सलाह से लाभ होगा। किसी निर्धन को गुड़ का दान करें। सभव हो तो अपने पास रखें हरी वस्तु।
मिथुन (Gemini) –यापारिक लाभ होगा। ऊर्जा बनी रहेगी। अपनों के साथ से तरक्की के कुछ रास्ते खुलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान मध्यम है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
कर्क (Cancer) – रुके हुए काम पूरे होंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर में लाभ की स्थिति होगी। जिस चीज की आज जरूरत महसूस करेंगे वह यथासंभव उपलब्ध रहेगी। किसी निर्धन को धन का दान करें।
सिंह (Leo)- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम और संतान अभी भी मध्यम चल रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।
कन्या (Virgo)- धन के खर्चे परेशान करेंगे। संतान की चिंता हो सकती है। यात्राओं में सावधानी रखें. किसी निर्धन को गुड़ का दान करें।
तुला (Libra)आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। तांबे की बनी कोई वस्तु दान करें, सूर्यदेव को जल अर्पित करें। शुभ होगा।
वृश्चिक (Scorpio)-कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। आर्थिक विकास होगा। व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी अच्छी दिख रही है।
धनु (Sagittarius)- चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, बचकर पार करें। स्वास्थ्य नहीं ठीक है। प्रेम और संतान भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम से आगे बढ़ेंगे आप। मां काली की अराधना करते रहें।