मध्यप्रदेश

दमोह के दंगल में शिवराज: बोले- अयोध्या जैसा होगा बांदकपुरधाम का विकास

दमोह। दमोह विधानसभा-55 के उपचुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आते देख प्रमुख दलों ने जीत के लिए पूरी ताकत लगाना शुरू कर दी है। भाजपा और कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेता लगातार दमोह पहुंचकर मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट डालने के लिए लुभा रहे हैं। सोमवार को फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान दमोह पहुंचे। उन्होंने बांदकपुर धाम पहुंचकर भगवान जागेश्वरनाथ के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह के पक्ष में आमसभा को संबोधित किया।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चैहान ने कहा कि जैसा अयोध्या का विकास हो रहा है। वैसा ही बांदकपुर धाम को विकसित किया जाएगा। मैं कोई घोषणा नहीं कर रहा हूं। ये मेरा दायित्व है। बांदकपुर धाम को पर्यटक नहीं धर्म क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां आने वाले भक्तों को सभी सुविधाएं मिलना चाहिए। इसी दौरान उन्होंने पंडाल में मौजूद लोगों से हर-हर महादेव के जयकारे लगवाए।





अब तक जो विकास हुआ सांसद निधि से हुआ है
सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार में कोई भी विकास का कार्य नहीं हुआ। बांदकपुर धाम में जो भी विकास हुआ वह सांसद निधि से हुआ है। कांग्रेस ने सरकार बनाने के बाद कई घोषणाएं की लेकिन पूरी नहीं हुई। किसानों का कर्जा माफ करने की घोषणा की। इससे कई किसान डिफाल्टर हो गए। लेकिन कर्जा माफ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कमलनाथ जी तुमने पूरे प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया था। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा दिग्गी राज आए थे। कितनी झूठी बातें करते हैं। उन्होंने ही प्रदेश का सत्यानाश कर दिया था।

जागेश्वरधाम में खड़ा हूं पार्टी चाहती तो तभी सरकार बना लेती
मुख्यमंत्री चैहान ने कहा भाजपा पिछला चुनाव दमोह में थोड़े से ही वोटों से हारी थी। वर्ष 2018 के चुनाव परिणाम आए। कांग्रेस को वोट कम मिले। लेकिन सीटें ज्यादा थी। इसलिए उन्हें सरकार बनाने का मौका दिया। जागेश्वरधाम में खड़ा हूं। उस समय भी यदि पार्टी चाह लेती तो कांग्रेस की सरकार नहीं बनती। लेकिन ऐसा नहीं किया। बांदकपुर में सभा के बाद सीएम चैहान दमोह के लिए रवाना हुए। दमोह में समाजों के सम्मेलन समेत दर्शनभर से अधिक कार्यक्रमों में शामिल हुए।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button