मनोरंजन

Instagram रिचलिस्ट में शामिल हुईं देशी गर्ल, एक पोस्ट की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भारत (India) में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर का जाना-माना नाम है। हाल ही में इंस्टाग्राम की  रिचलिस्ट 2021  सामने आई है। इंस्टाग्राम (Instagram) सोशल मीडिया का एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां से सेलेब्स जमकर कमाई करते हैं। इस लिस्ट में केवल 2 इंडियंस (2 Indians) ही अपनी जगह बना पाए हैं। आपको बता दें कि इन 2 इंडियन में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) और क्रिकेटर विराट कोहली (cricketer virat kohli) के नाम शामिल हैं। इंस्टाग्राम रिच लिस्ट के टॉप 30 के अनुसार प्रियंका चोपड़ा को लिस्ट में 27वीं पोजिशन मिली है वहीं विराट कोहली 19वें स्थान पर हैं। इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के 65 मिलियन फॉलोअर्स हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपने एक पोस्ट के तीन करोड़ रुपये चार्ज करती हैं ,ये एक्ट्रेस द्वारा किये जाने वाले कॉमर्शियल पोस्ट हैं । यह लिस्ट हर साल रिलीज की जाती है, जिसमें सेलेब्स, स्पोर्ट्स पर्सनैलिट और उन लोगों के नाम शामिल होते हैं जो प्रमोशनल पोस्ट करने की काफी मोटी रकम लेते हैं।

प्रियंका ने बनाई जगह
बीते कई दिनों से प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर कई प्रोडक्ट्स को प्रमोट किया है. आपको बता दें कि प्रियंका के इंस्टाग्राम पर 65 मिलियन फॉलोअर्स हैं। प्रियंका के साथ विराट कोहली ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है। विराट के 132 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। खबर के अनुसार प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर अपनी एक पोस्ट से कमाई 3 करोड़ लेती है। पिछले साल की लिस्ट में प्रियंका की एक पोस्ट से कमाई 271,000 डॉलर थीं और वो 19वें स्थान पर थीं, लेकिन इस बार प्रियंका की कमाई बढ़ गई है। सभी को पता है कि प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं, एक्ट्रेस जमकर पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

टॉप 3 में इन सेलेब्स के नाम
वहीं इस लिस्ट में टॉप पर जगह बनाई है फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने। जिनके इंस्टाग्राम पर 295 मिलियन फॉलोअर हैं और वह एक प्रमोशनल पोस्ट के 11 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा लिस्ट में ड्वेन जॉनसन, एरियाना ग्रैंडे, कायली जेनर, टेलर स्विफ्ट जैसे सितारों के नाम भी शामिल हैं। बता दें हाल ही में प्रियंका चोपड़ा लॉन्ज्री ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट का भी चेहरा बनी हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस शादी के बाद द स्काई इज पिंक में दिखाई दी थी। फिल्म को खास सफलता नहीं मिली थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ फरहान अख्तर लीड रोल में दिखाई दिए थे। वहीं एक्ट्रेस को आखिरी बार ‘द व्हाइट टाइगर’ में देखा गया था। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ राजकुमार राव दिखाई दिए थे। फिल्म को काफी ज्यादा फैंस से प्यार मिला था। वहीं देसी गर्ल के फैंस एक्ट्रेस की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि प्रियंका ने फिलहाल किसी बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button