ताज़ा ख़बर

शिंजो आबे पर हुआ जानलेवा हमला, पीएम मोदी ने कहा – मैं हमले से बहुत व्यथित

भोपाल – भारत – जापान के संबंधों को मजबूत करने में बेहद महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए जानलेवा हमले ने पूरे विश्व को चौंका दिया है। शिंजो आबे पर हुए हमले का हर कोई विरोध कर रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे पर हुए हमले को लेकर ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने शिंजो आबे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा-  मेरे प्यारे दोस्त शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हम सब की प्रार्थना उनके, उनके परिवार व जापान के लोगों के साथ हैं।

मनमोहन सिंह ने भी जताई चिंता

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले को लेकर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी चिंता जताई है। मनमोहन सिंह ने शिंजो आबे पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा है कि मेरे मित्र एवं पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हुए दुखद हमले से गहरा सदमा पहुंचा है। मेरी प्रार्थनाएं उनके और परिवार के साथ हैं।

 

जापानी प्रधानमंत्री ने कहा

पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले को लेकर जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा का ने कहा कि मैं शिंजो आबे पर हुए हमले की निंदा करता हूं। किसी भी कीमत पर इस तरह के हमले को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। किशिदा ने कहा कि आगे कहा कि हम वह सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं। डॉक्टर उन्हें बचाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

 

व्हाइट हाउस ने भी निंदा

पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हुए हमले को लेकर व्हाइट हाइस का बयान भी सामने आया है। आबे पर हुए हमले को लेकर व्हाइट हाउस ने प्रतिक्रिया दी है कि पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले की हम बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। हम शिंजो के परिवार व जापान के लोगों के साथ हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button