अन्य खबरें

पथराव के बाद करौली में हुई आगजनी, पुलिसकर्मी सहित 43 लोगों के घायल होने की खबर

करौली – राजस्थान के करौली में नववर्ष के उपलक्ष्य में निकाली गई बाईक रैली पर पथराव हो गया। पथराव के चलते तीन लोगों के घायल होने के बाद विवाद बढ़ गया।जिसके बाद करौली जिला प्रशासन पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है। इंटरनेट पर भी पाबंदी लगा दी गई है। पथराव के बाद हालात काबू से बाहर हो गए। इलाके में कई दुकानों को आगे के हवाले कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक अब तक पुलिसकर्मियों सहित 43 लोगों के घायल होने की खबर है।

बिगड़ता माहौल देख रद्द की रैली

राजस्थान के करौली में नव वर्ष के अवसर पर निकाली जा रही है रैली को करौली के बिगड़ते माहौल को देखकर रद्द कर दिया गया है। पथराव के बाद हुई आगजनी की घटना के चलते अब तक लाखों रुपए के नुकसान की बात सामने आई है। करौली में बिगड़ते हालात को देखते हुए आईजी और विधायक लखन सिंह भी जयपुर से करौली के लिए रवाना हो गए हैं। इस घटना में पुष्पेंद्र नामक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के दिए निर्देश -गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डीजी पुलिस से बात कर घटना की जानकारी ली है। उन्होंने पुलिस को हर उपद्रवी से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। गहलोत ने लोगों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाने रखने की अपील भी की है।  वहीं जिला प्रशासन ने भी पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है। इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है। और लोगों से शांति से घरों में रहने की अपील की जा रही है।

Web Khabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इस बार पंचक में शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र, भक्तों के लिए साबित होंगे फलदायी अच्छी जिंदगी जीने के लिए फॉलो कीजिए ये मंत्र… अपनी सास की लाड़ली हैं ये अभिनेत्रियां गर्मी के मौसम में हनीमून के लिए ये जगह हैं अच्छी ऑफिस में बिना टेंशन के ऐसे करें काम…