ताज़ा ख़बरव्यापार

कोरोना से बाजार में कोहरामः सप्ताह के पहले ही दिन 1703 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी ने भी लगाया गोता

नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों ने निवेशकों को चिंतित कर दिया है। आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 813.07 अंकों (1.64 फीसदी) की भारी गिरावट के साथ 48,778.25 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 245.90 अंक यानी 1.66 फीसदी की गिरावट के साथ 14,589 के स्तर पर खुला। आज 386 शेयरों में तेजी आई, 1181 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 76 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बाजार में बिकवाली बढ़ती नजर आ रही है।




  • दोपहर 12.13 बजे- सेंसेक्स में 1703.16 अंकों की गिरावट आई। 3.43 फीसदी लुढ़ककर यह 47888.16 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 529.90 अंक (3.57 फीसदी) नीचे 14304.95 के स्तर पर है।
  • सुबह 11.59 बजे- सेंसेक्स 1634.93 अंक गिरकर 48 हजार के नीचे आ गया है। 3.30 फीसदी नीचे यह 47956.39 पर है। निफ्टी 487.20 अंकों की गिरावट के साथ 14347.65 के स्तर पर है।
  • सुबह 11.42 बजे- सेंसेक्स में 1520.1 अंकों की भारी गिरावट आई। यह 3.07 फीसदी नीचे 48071.22 के स्तर पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी 456.95 अंक लुढ़ककर 14377.90 के स्तर पर है।
  • सुबह 11.30 बजे- बीएसई के सेंसेक्स में 1470.08 अंकों की भारी गिरावट आई। यह 2.96 फीसदी नीचे 48121.24 के स्तर पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी 434.30 अंक (2.93 फीसदी) लुढ़ककर 14400.55 के स्तर पर है।
  • सुबह 10.20 बजे- बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। सेंसेक्स में 1300 से ज्यादा अंकों की गिरावट आई। 1328.38 अंक लुढ़ककर यह 48262.38 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 397.35 अंक (2.68 फीसदी) नीचे 14437.50 के स्तर पर है।
  • सुबह 9.40 बजे- सेंसेक्स 1209.55 अंक गिरकर 48381.77 पर और निफ्टी 377.45 अंक (2.54 फीसदी) नीचे 14457.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बीएसई के बाजार पूंजीकरण में सात लाख करोड़ की भारी कमी 
बीएसई के बाजार पूंजीकरण में सात लाख करोड़ रुपये की भारी कमी आई है। शुरुआती 15 मिनट में ही बाजार ने पूरी तरह से माहौल बिगाड़ दिया। लॉकडाउन के डर से निवेशक सावधानी बरत रहे हैं। बीते वित्त वर्ष में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 20,040.66 अंक या 68 फीसदी चढ़ा है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 438.51 अंक या 0.87 फीसदी के नुकसान में रहा। पिछले साल कोरोना की वजह से 23 मार्च को बाजार में भारी गिरावट दिखी थी। तब सेंसेक्स 25,800 के निचले स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, बाद में स्थिति में थोड़ा सुधार आने के बाद यह 52000 तक पहुंच गया। लेकिन अब देश में संक्रमितों के मामले फिर से बढ़ रहे हैं, जिसकी वजह से बाजार में बिकवाली जारी है।

यह भी पढ़ेंः कोरोना से कराहा देश: भारत में एक दिन में मिले 1.68 लाख नए संक्रमित मरीज, ब्राजील भी हुआ पीछे

सभी रिकॉर्ड ध्वस्त, 24 घंटे में 1.70 लाख नए कोरोना के मामले
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अपना कहर बरपा रही है। सोमवार को देश में एक दिन में मिलने वाले कोरोना संक्रमण के मामलों के अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 1.70 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं और 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। देश में नए संक्रमितों के साथ मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटों में 904 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। यह पिछले छह महीने में एक दिन में जान गंवाने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले पिछले साल 17 अक्तूबर को सबसे ज्यादा 1,032 लोगों की मौत हुई थी।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button