भोपालमध्यप्रदेश

कश्मीर को लेकर पूछा विवादित सवाल, सरकार ने जारी किया नोटिस

भोपाल – कश्मीर का लेकर बवाल केवल देश की सीमाओं पर नहीं है, बल्कि देश के अंदर भी कश्मीर को बवाल मच गया है। कश्मीर को लेकर ताजा विवाद 19 जून को हुई एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को लेकर है। दरअसल इस परीक्षा में कश्मीर को लेकर पूछे गए एक विवादित सवाल को लेकर बवाल मच गया है। एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में आए इस सवाल का स्क्रीनशाट सोशल मीडिया में वायरल होने पर इस सवाल के औचित्य पर प्रश्न खड़े किए जा रहे हैं।

सवाल पर गरमाई सियासत

कश्मीर को लेकर पूछे गए विवादित सवाल को लेकर सियासत भी गरमा गई है। इस मुद्दे पर विवाद बढ़ता देख बीजेपी सरकार भी सक्रिय हुई और प्रश्‍न पत्र सेट करने वालों को नोटिस जारी कर इस संबंध में सवाल पूछा गया है। गृहमंत्री डॉ नरोत्‍तम मिश्रा ने मीडिया के साथ बातचीत में इस संबंध में जानकारी दी है।

ये था वो विवादित सवाल

बता दें कि 19 जून यानि रविवार को एमपीपीएससी की  प्रारंभिक परीक्षा में एक प्रश्‍न पूछा गया था कि क्या कश्मीर को पाकिस्तान को सौंप दिया जाए?

प्रश्न- क्या भारत को कश्मीर पाकिस्तान को देने का निर्णय कर लेना चाहिए?

तर्क 1. हां, इससे भारत का बहुत सारा धन बचेगा।

तर्क 2. नहीं, इस तरह के निर्णय से इसी तरह की अन्‍य मांगें बढ़ जाएंगी।

उत्तर- A- तर्क 1 मजबूत है।

B – तर्क 2 मजबूत होता है।

C – तर्क 1 और तर्क 2 दोनों मजबूत हैं।

D – तर्क 1 और 2 दोनों ही मजबूत नहीं हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button