पेट्रोल – डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , सभी राज्यों से दिल्ली पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता

नई दिल्ली – पेट्रोल – डीजल दामों में हो रही लगातार वृद्धि को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए एक्टिव मोड में आ गई है। इस मूल्यवृद्धि को लेकर आज (गुरुवार) को कांग्रेस के कई सांसद विजय चौक पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि इस प्रदर्शन में राहुल गांधी भी शामिल हुए हैं। इस प्रदर्शन कांग्रेस के बड़े नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी भी शामिल हुए हैं। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं।
मोदी सरकार मूल्यवृद्धि के लिए जिम्मेदार
देशभर में पेट्रोल – डीजल के दामों में हो रही वृद्धि को लेकर कांग्रेस के हल्लाबोल प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि – पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम 9 गुना बढ़ चुके हैं और सरकार हाथ धरे बैठी है। राहुल गांधी ने कहा कि हम मांग करते हैं कि बढ़ती कीमतों को नियंत्रण में लाया जाए। कांग्रेस नेता ने साथ ही कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी।
मध्यप्रदेश से भी पहुंचे कार्यकर्ता
लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ नई दिल्ली में कांग्रेस के हल्लाबोल आंदोलन में भाग लेने के लिए देश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भी बड़े संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं। बता दें कि देश के सभी राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस की मांग है कि सरकार मूल्यवृद्धि पर कंट्रोल करें नहीं तो कांग्रेस आने वाले समय और ज्यादा उग्र आंदोलन करेगी।