कांग्रेस : प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का आरोप, मजदूरों को राज्य में नहीं मिल रहा है न्याय
भोपाल – मप्र कांग्रेस असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस विभाग की प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे मजदूरों को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा, सर्विस सेक्टर, स्ट्रीट वेंडर्स जैसे कामगारों का तेजी से फैलाव हुआ है, लेकिन असंगठित कामगार वर्ग आज हैरान-परेशान है। शिवराज सरकार ने इस वर्ग के लिए ऐसा कोई काम नहीं किया, जिससे इस वर्ग का भला हुआ हो।
हमारा मुकाबले भाजपा से नहीं उसके संगठन से – कमलनाथ
हमारा मुकाबला भाजपा से नहीं, बल्कि भाजपा संगठन से है, भाजपा की पुलिस से है, भाजपा के प्रशासन से है। जिस निष्ठा से आप कांग्रेस और कांग्रेस की संस्कृति से जुड़े हैं, उसी निष्ठा के साथ संगठन में काम करे। हमारे देश की संस्कृति, कांग्रेस की संस्कृति है और इस संस्कृति को बचाना हम सभी का कर्तव्य है। नाथ कहा कि कांग्रेस संगठन के माध्यम से प्रदेश में असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत मजदूरों को संगठित कर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जोड़ते हुए हमें लड़ाई लड़ना है। प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार की नजविरोधी नीतियों से अवगत कराते हुए कांग्रेस की 15 माह की सरकार मंे किये गये कल्याणकारी कार्यों को जनता के बीच ले जाने का कार्य करें तथा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने का लक्ष्य निर्धारित करने का संकल्प लें।
सरकार द्वारा नहीं दिया जा रहा है कोई लाभ – उदितराज
असंगठित कामगार एवं कर्मचारी काँग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदितराज ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे देश में करीब 45 करोड़ लोग असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उन्हें सरकार द्वारा कोई भी लाभ नहीं दिये जाते हैं। मनरेगा, राईट टू फूंड, राईट टू एजूकेशन एवं मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को यूपीए सरकार ने लागू कर देश में असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे मजदूर एवं कर्मचारियों को लाभ पहुंचाने का काम किया था, जिसे भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। दुर्भाग्यपूर्ण है कि सोशल मीडिया के माध्यम से कुप्रचार कर लोगों को भाजपा सरकार द्वारा ठगा गया।
लाखों मजदूरों को किया जाएगा संगठित – बिसेन
असंगठित कांमगार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आसुतोष बिसेन ने कहा कि असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे लाखों मजदूरों एवं कर्मचारियों को संगठित किया जायेगा एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों पर की जा रही दमनकारी योजनाओं को नेसनाबूत किया जायेगा एवं मजदूरों को उनका हक दिलाने के लिए विभाग के सभी पदाधिकारी जी-जान से जुटकर उनकी मदद करेंगे। साथ ही उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी, विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदितराज को आश्वासन दिया कि उनके विभाग द्वारा हर हाल में 15 अप्रेल 2022 के पूर्व एक लाख लोगों को कांग्रेस के सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जायेगा।