ताज़ा ख़बर

सबसे आगे पहुंची कांग्रेस, क्यों दौड़ रही विधायकों के पीछे पीछे

भाजपा के 28 नेताओं की जीत की संभावना जताई जा रही है।  वहीं भाजपा के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने वाले तीन नेताओं पर भी जनता ने भरोसा जताया है।

भोपाल – हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए है। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में जनता ने कांग्रेस को चुना है। हिमचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों में कांग्रेस 37 पर आगे चल रही है। भारतीय जनता पार्टी के 28 उम्मीदार की जीत की संभावना जताई जा रही है।  वहीं भाजपा के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने वाले तीन नेताओं पर भी जनता ने भरोसा जताया है।

 

शुरु हुई रिसोर्ट पॉलीटिक्स

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते देख पार्टी ने एआईसीसी सचिवों को नई जिम्मेदारी दे दी है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने अपने विधायकों को भाजपा से बचाने के लिए रिसोर्ट भेजने की तैयारी कर ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में मौजूद अपने नेताओं से कहा है कि वे विधायकों के संपर्क में रहें। उन्हें निष्ठा पार्टी में बनीं रहे, इसकी चिंता करते रहे। इसके साथ ही जानकारी मिली है कि कांग्रेस से चुने गए नेताओं को मुख्य विपक्षी दल भाजपा से बचाने के लिए एक रिसोर्ट भेजने की तैयारी भी कर ली गई है।

 

छह नेता सीएम बनने की रेस में

हिमाचल में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार न बने इसके लिए कांग्रेस के 6 नेताओं ने एड़ी चोटी का जोर लगाया था। अब वे छह नेता चुनाव जीतकर सीएम बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस हाईकमान के सामने सबसे बड़ी परेशानी है कि वे किसे सीएम के रुप में चुनेंगे। और अगर पाँचों नेता सहमत नहीं हुए तो फिर कांग्रेस के सामने मुश्किलें खड़ी होना तय है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button