भोपाल

कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बढ़ाई अभियान की तारीख, अब 15 अप्रैल तक चलेगा घर घर चलो अभियान

भोपाल – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के सभी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों, विधायक साथियों, कांग्रेस प्रत्याशियों, मोर्चा संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों तथा कांग्रेस के सभी साथियों, जिन्होंने घर चलो, घर-घर चलो अभियान को सफलतापूर्वक चलाया है, प्रदेश भर के हमारे कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर लोगों से संपर्क कर कांग्रेस के संदेश को जनता तक पहुंचाया है, ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। साथ ही अभियान की तिथि 15 अप्रैल तक बढ़ाये जाने के निर्देश भी प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी किये गये हैं।

15 अप्रैल 2022 तक चलेगा अभियान 
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर और विधायक एवं प्रभारी घर चलो, घर-घर चलो अभियान के प्रभारी रवि जोशी ने संयुक्त बयान जारी कर बताया है कि कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे घर चलो, घर-घर चलो अभियान की तारीख 15 मार्च नियत की गई थी। अब यह अभियान 15 अप्रैल 2022 तक चलाया जायेगा। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस द्वारा समस्त जिला, शहर एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों, कांग्रेस पक्ष के विधायकों, संगठन के जिला प्रभारियों, वर्ष 2018 विधानसभा प्रत्याशियों, मोर्चा संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को अभियान को निरंतर जारी रखने के निर्देश जारी किये गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button