ताज़ा ख़बर

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन की बढ़ी मुश्किलें, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा नोटिस

भोपाल – राष्ट्रपति अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हंगामा बढ़ता ही जा रही है। संसद में हुए हंगामे के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग और 12 राज्यों को महिला आयोग ने इस मामले में सोनिया गांधी के हस्तक्षेप और कांग्रेस सांसद से स्पष्टीकरण देने को कहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस मामले में ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग और विशाखापत्तनम में त्रैमासिक बैठक में मौजूद सभी राज्य महिला आयोगों ने राष्ट्रपति के खिलाफ कांग्रेस नेता की ओर से की गई अपमानजनक टिप्पणी की निंदा की। इस मसले पर महिला आयोग सख्‍त है और उन्हें समन भेज रहा है। 

 
व्यक्तिगत रूप से पेश होकर रखें अपनी बात
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी  से कहा है कि वे व्यक्तिगत रूप से पेश होकर और अपनी टिप्पणी के लिए लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए भी नोटिस भेजा है। इस नोटिस में बताया गया है कि सुनवाई 3 अगस्त को सुबह 11:30 बजे निर्धारित की गई है। वहीं राष्ट्रपति को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को ‘आदिवासियों, महिलाओं और गरीबों का विरोधी’ करार दिया है। 
 
कार्यवाही में हुई स्थगित
राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ  ही देश के 12 राज्य महिला आयोगों ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर बताया और उसकी आलोचना करते हुए कहा कि यह टिप्पणी बेहद अपमानजनक और लिंग भेदवादी है। भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से इस विवाद पर माफी की मांग की है। भारतीय जनता पार्टी के सांसदों के हंगामे के कारण गुरुवार को भी लोकसभा की बैठक एक बार फ‍िर अपराह्न 4 बजे तक स्थगित कर दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button