ताज़ा ख़बर

कांग्रेस नेता की कर्नाटक सरकार को चुनौती, राज्य में चुनाव कराकर फिर हासिल करें जनादेश

ताजा खबर : बेंगलुरू। कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने कर्नाटक (Karnatak) में भाजपा सरकार (BJP government) पर बाढ़ की स्थिति से निपटने और पिछले कुछ वर्षों से प्रभावित लोगों को मुआवजा देने में विफल रहने के आरोप लगाया। उन्होंने सत्तारूढ दल भाजपा (ruling party BJP) को चुनौती देते हुए कहा कि वह चुनाव करा कर फिर से जनादेश हासिल करे।

शिवकुमार ने कहा, भाजपा के पास राज्य में शासन करने का सम्मान या क्षमता नहीं है, वे नहीं जानते हैं कि लोगों की सेवा कैसे करनी है। जब समस्या है, लोग मर रहे हैं और उनकी संपत्ति नष्ट हो रही है, ऐसे में यह सरकार पूरी तरह विफल रही है। नया प्रशासन देने के लिए चुनाव करा लेते हैं। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, लोगों के सामने जाते हैं और उन्हें निर्णय करने देते हैं। KPCC के अध्यक्ष सरकार पर हमला कर रहे थे और पिछले दो वर्षों से बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने में विफलता पर सवाल उठा रहे थे।

मुआवजा देने में राज्य की उपेक्षा करने के लिए केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री (Prime minister) क्यों नहीं आते (राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए), क्या वे (केंद्र) कम से कम राज्य को धन देंगे? ये सांसद (भाजपा के 25 सांसद) जाकर क्यों नहीं पूछते, इन सांसदों को क्या हो गया है? कर्नाटक में लगातार चौथे वर्ष भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन (landslide) जैसी स्थिति बन गई है।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए शनि का चंद्रमा अंतरिक्ष में छोड़ रहा पानी, देखें तस्वीरें