इस बदलाव की जानकारी के संबंध में कांग्रेस प्रवक्त रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया है। जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि अब कांग्रेस में कुछ और बड़े बदलाव हो सकते हैं।
नई दिल्ली – पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणामों ने साफ कर दिया है कि देश में कांग्रेस की हालत कैसी हो गई है। अब तो कांग्रेस के अंदरखाने से ही बदलाव की मांग उठने लगी है। इस बीच 5 राज्यों में कांग्रेस में बड़े फेरबदल की चर्चाओं के बीच महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पीसीसी अध्यक्षों से कहा गया है कि वे पीसीसी के पुनर्गठन के लिए अपने इस्तीफा दे दें। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी सबको दी है।
कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने आलाकमान से ही निराश
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों ने बता दिया है कि अब कांग्रेस में अगर बड़े बदलाव नहीं किए गए तो आने वाला समय कांग्रेस के लिए और ज्यादा मुसीबतें खड़ी करने वाला साबित हो सकता है। क्योंकि बीजेपी का वोट बैंक तेजी से बढ़ता जा रहा है। वहीं पंजाब में जिस तरह से आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन रहा है वह कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी से कम नहीं है। कांग्रेस के पास कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है, लेकिन उसका कार्यकर्ता अपनी पार्टी को वोट देने भी बूथ पर नहीं जा रहा है। ऐसे में सीडब्लूसी की बैठक के बाद ऐसा लगा रहा है। अब कांग्रेस में तेजी से बड़े बदलाव होंगे।