ताज़ा ख़बर

नड्डा का कमलनाथ पर हमला: कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में तो भाजपा ने विकास का बनाया रिकॉर्ड

ताजा खबर : भोपाल। भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (National President JP Nadda) ने मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) भाजपा कार्यसमिति (BJP Working Committee) की वर्चुअली बैठक का शुभारंभ किया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मध्यप्रदेश में बीते 15 साल में भाजपा की सरकार (BJP government) रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) के नेतृत्व में इस दौरान मप्र ने खूब विकास और तरक्की की। बीच में डेढ़ साल का ऐसा समय आया जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार (Congress government) रही। लंबे समय तक भाजपा की सरकार रहने से लोग भूल गए थे कि कांग्रेस की सरकारें किस तरह चलती हैं, लेकिन 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने लोगों को भाजपा और कांग्रेस की सरकारों का अंतर समझा दिया। यह सरकार ऐसी चली कि वसूली (Recovery), भ्रष्टाचार (Corruption), ट्रांसफर (transfer) के रिकॉर्ड बना दिये, मिशन को कमीशन में बदल दिया। जब तक कोई दक्षिणा न चढ़ाए, प्रदेश में काम नहीं कर सकता था। उस सरकार ने हर किसी को धोखा दिया। लेकिन हमारे जैसे विचारों वाले लोग साथ आए और आज फिर मध्यप्रदेश में हमारी सरकार है, जिसने प्रदेश को कई मामलों में देश का नंबर वन राज्य बना दिया है, सेवा और विकास के कीर्तिमान बना रही है।

भाजपा ने बनाया मध्यप्रदेश को नंबर-1
नड्डा ने कहा कि देश में कई लोग किसान नेता (farmer leader) होने का दम भरते हैं, लेकिन इन्होंने किसानों (farmers) के लिए कुछ नहीं किया। देश में अगर कोई किसानों का सबसे बड़ा हितैषी है तो वह प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) हैं और किसान हित के निर्णयों को लागू करने वाला कोई मुख्यमंत्री है, तो वह शिवराजसिंह हैं। नड्डा ने कहा कि मध्यप्रदेश आज समर्थन मूल्य पर खरीदी के मामले में देश में नंबर-1 राज्य है। प्रदेश सरकार ने गेहूं की रिकॉर्ड खरीदी की है और मध्यप्रदेश पंजाब को पीछे छोड़कर आलटाइम नंबर-1 (all time number-1) बन गया है। सरकार ने किसान कल्याण पर 90 हजार करोड़ की राशि खर्च की है। इसके अलावा DBT यानि सीधे खातों में राशि पहुंचाने के मामले में मध्यप्रदेश नंबर-1 राज्य (Madhya Pradesh No.1 State) है। इनके अलावा सड़क निर्माण की गुणवत्ता और जन आरोग्य योजना (Jan Arogya Yojana) के कॉर्ड जनरेशन में भी प्रदेश नंबर-1 है।





कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री (Rajiv Gandhi) कहते थे कि दिल्ली से एक रुपया चलता है, तो हितग्राही तक 16 पैसे पहुंचते हैं। लेकिन मोदी ने आधार को आधार दिया और जो आधार का विरोध करते थे, उन्हें बेआधार कर दिया। अब पूरा पैसा खातों में पहुंचता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार ने 50 लाख स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक सहारा दिया है। MSME से 45 हजार लोगों को जोड़ा गया है। प्रदेश की भाजपा सरकार जिन परिवारों का कोविड संकट (covid crisis) में नुकसान हुआ है, उन्हें आर्थिक मदद दे रही है। बेसहारा बच्चों को पेंशन और फ्री एजुकेशन, उपचार दे रही है। हमारी सरकार मुसीबत के समय भी काम करती है, इस बात को कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाएं।

इतना पतन हुआ कि देश की आलोचना करने लगी कांग्रेस
नड्डा ने कहा कि कांग्रेस का इतना पतन हो चुका है कि वह भाजपा और मोदी जी की आलोचना करते-करते देश की आलोचना करने लगी है। कमलनाथ (Kamalnath) कहते हैं कि देश महान नहीं बदनाम है। दिग्विजयसिंह क्लब हाउस चैट (Digvijay Singh Club House Chat) में अनुच्छेद 370 (Article 370) और 35A को लेकर सवाल उठाते हैं। मैं इनसे कहना चाहता हूं कि जिस काम को आप लोग 70 सालों में नहीं कर सके, उसे मोदी जी ने कर दिखाया है। आज कश्मीर 370 और 35 ए से मुक्त है। नड्डा ने कहा कि हम 25 जून को आपातकाल विरोधी दिवस (anti emergency day) मना रहे हैं। आपातकाल में कांग्रेस की सरकार ने 1.25 लाख लोगों को 22 महीनों के लिए जेलों में ठूंस दिया था, जिनमें से 75 हजार लोग जनसंघ से संबंधित थे। सिर्फ आपातकाल ही नहीं, लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं का विरोध कांग्रेस हमेशा करती रही है। उन्होंने कहा कि यह कैसी विडंबना है कि प्रजातंत्र का गला घोंटने वाले लोग आज प्रजातंत्र की दुहाई दे रहे हैं। हमें यह बात जनता तक पहुंचानी होगी।





झूठ बोलना, सवाल उठाना, भ्रम फैलाना कांग्रेस की आदत
नड्डा ने आगे कहा कि बाधा डालना, भ्रम फैलाना कांग्रेस की आदत बन गई है। PM मोदी ने जब कोरोना से सुरक्षा के लिए देश में लॉकडाउन (lockdown) लगाया, तो पूछने लगे कि क्यों लगाया, हटा दिया तो पूछने लगे क्यों हटाया? कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) को लेकर इन्होंने भ्रम फैलाया । कोई कहने लगा वैक्सीन की ट्रायल नहीं हुई, तो कोई कहने लगा हमें गिनीपिग बना दिया। नड्डा ने कहा कि वैक्सीन पर सवाल उठाने वालों ने हमारे वैज्ञानिकों (scientists) के मनोबल को तोड़ने का प्रयास किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारा वैक्सीनेशन प्रोग्राम दुनिया का लार्जेस्ट एंड फास्टेस्ट प्रोग्राम (Largest and Fastest Program) है। उन्होंने कहा कि सारी दुनिया ने देखा है कि मोदी ने कोरोना संकट से मुकाबले में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button