खरगौनमध्यप्रदेश

पूर्व सांसद ने थामा हाथ, कांग्रेस ने खरगोन में भाजपा को दिया बड़ा झटका

खरगोन-बडवानी से पूर्व लोकसभा सांसद माखन सिंह सोलंकी आज शुक्रवार को भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। उन्हें पार्टी की सदस्यता दिग्विजय सिंह ने दिलाई। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़वानी जिले के सिलवाद में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है।

बड़वानी। मध्यप्रदेश का यह चुनावी साल है। चुनाव होने में अभी 7 महीने से अधिक का समय बचा है। इससे पहले प्रदेश में एक बार फिर दल-बदल का खेल शुरू हो गया है। इस बार शुरूआत कांग्रेस ने की है। मूंगावली में भाजपा को झटका देते हुए राव यादवेन्द्र सिंह को कांग्रेस में शामिल किया। इसके बाद भाजपा ने भी पलटवार करते हुए दिग्विजय सिंह के गढ़ में सेंधमारी की। राजगढ़ से दो बार विधायक रहे गुलाब सुस्तानी की बहू मोना सुस्तानी को जेपी नड्डा के सामने पार्टी सदस्यता दिलाई। वहीं अब कांग्रेस ने भाजपा को खरगोन बड़ा झटका दे दिया है।

खरगोन-बडवानी से पूर्व लोकसभा सांसद माखन सिंह सोलंकी आज शुक्रवार को भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। उन्हें पार्टी की सदस्यता दिग्विजय सिंह ने दिलाई। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़वानी जिले के सिलवाद में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। चुनावी साल में भाजपा के लिए यह बड़े झडके के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि निमाड़ कहे जाने वाले इलाके की राजनीति में मकनसिंह सोलंकी जाना-पहचाना नाम है।

दिग्गी ने दिलाई सदस्यता
पूर्व लोकसभा सांसद मकनसिंह सोलंकी एक बार भाजपा से खरगोन बड़वानी सांसद, एक बार बड़वानी जिला पंचायत अध्यक्ष और तीन बार बड़वानी जनपद पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। लेकिन शुक्रवार को उन्होंने भाजपा को अलविदा कह दिया और कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। बता दें कि पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने सिलवाद पहुंचे थे। पूर्व मंत्री हनी बघेल, मनावर विधायक हीरालाल अलावा, धरमपुरी विधायक पांचीलाल मेड़ा सहित कई नेता मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने सोलंकी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button