सीएम ने किया पंचम की फेल में नाश्ता, कांग्रेस का आरोप – चुनावों में ही याद आते हैं गरीब
भोपाल – नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा कांग्रेस के नेता एड़ी चोटी का जोर लगाकार मतदाताओं को रिझाने में लगे हुए हैं। बीजेपी की ओर से खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मोर्चा संभाला हुआ है, तो कांग्रेस की ओर से कमलनाथ – दिग्विजय मेहनत कर रहे हैं। इस बीच मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में महापौर सीट का मुकाबला जोरदार हो गया है। इंदौर में कांग्रेस की ओर से विधायक संजय शुक्ला चुनावी मैदान में है, तो बीजेपी की ओर पुष्यमित्र भार्गव आमने सामने है। इंदौर में बीजेपी महापौर पद को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। यही वजह पुष्यमित्र भार्गव को जिताने के लिए नेता कार्यकर्ता पूरी ताकत से लगे हुए है।
पंचम की फेल में किया नाश्ता
इंदौर में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के लिए चुनावी माहौल बनाने के लिए प्रचार किया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सभाओं को संबोधित किया। प्रचार के साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पंचम की फेल में एक व्यक्ति के घर नाश्ता भी किया।
ऐसा होता है सुन्दर शहर
सीएम शिवरराज सिंह चौहान ने इंदौर रेसीडेंसी पर मेयर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव के साथ सबसे पहले पौधारोपण किया और इसके बाद वो सीधे पंचम की फेल पहुंचे। यहां पर सीएम शिवराज संह ने उन्होंने मुन्ना कुन्हारे के घर नाश्ता किया। नाश्ता करने के बाद सीएम ने मीडिया से कहा कि भाजपा विकास और जनकल्याण के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। सुंदर शहर, स्वच्छ शहर, सुरक्षित शहर और विकसित शहर हमारा मूलमंत्र है। जब हम विकसित शहर कहते हैं तो विकास में जनकल्याण और गरीब कल्याण भी सम्मिलित है।
सीएम के कांग्रेस का हमला
मुख्यमंत्री शिवराज ने इंदौर की गरीब बस्ती कहे जानी वाली पंचम की फेल में मुन्ना कुम्हारे के यहां नाश्ता किया सीएम के इस कदम को कांग्रेस ने पॉलीटिकल स्टंट बताया। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि घोषणा वीर कहे जाने वाले मुख्यमंत्री को चुनाव के समय ही गरीब की याद आती है. इसी तरह वह उनके घर आज नाश्ता करने पहुंचे हैं । कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यह महज बिजेपी का वोट पाने का एक तरीका है।