मनोरंजन

‘रॉकेट जवानी’ में बोल्ड अदाओं का तड़का लगाएंगी अक्षरा सिंह, पोस्टर शेयर कर लिखी यह बात

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्मों (bhojpuri movies) की क्वीन कही जाने वाली  अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ ग्लैमरस और बोल्ड अदाओं (Glamorous and bold looks) के लिए भी जानी जाती हैं। खास बात यह भी है कि तमाम मुश्किलों के बाद भी आज वह जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचाना किसी भी अभिनेत्री के लिए आसान काम नहीं है। इसके बावजूद अक्षरा ने वो कर दिखाया है, जो करना चाहती थीं। इस बीच अक्षरा सिंह अपने फैंस के लिए गुड न्यूज (good news) लेकर आई हैं। जो इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

दरअसल उन्होंने अपने म्यूजिक वीडियो  (music video)‘रॉकेट जवानी (roket javani)’ का एक पोस्टर (posters) शेयर किया है। बता दें कि इस म्यूजिक वीडियों अक्षरा सिंह भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ नजर आने वाली हैं। सामने आए पोस्टर में देखा जा रहा है कि भोजपुरी अभिनेत्री लाल रंग का लहंगा चोली पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने मांग पर टीका और नाक में नथ में पहन रखी हैं। ओवरआल पोस्टर को देखा जाए तो अक्षरा एकदम देशी अंदाज में दिख रही हैं। अक्षरा सिंह ने पोस्टर शेयर कर लिखा- आ रही हूं गर्दा उड़ाने (A rahi hoon garda udane), कुछ ऐसा देखने मिलेगा जो मैंने पहले कभी भी ट्राय नहीं किया। आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।





बता दें कि अक्षरा सिंह पिछले कुछ महीनों से एक से बढ़ एक हिट सॉन्ग (hit song) की लिस्ट लगा दी है। रॉकेट जवानी से पहले अक्षरा सिंह खेसारी लाल यादव के साथ वो सुनामी सॉन्ग (sunami song)  में नजर आईं। सुनामी के जरिये अक्षरा और खेसारी ने फिर साबित कर दिया कि ये जब-जब साथ आयेंगे रॉक करेंगे। सुनामी के बाद भोजपुरी क्वीन अक्षरा एक नया गाना लेकर हाजिर होने वाली हैं।

एक्ट्रेस के नये म्यूजिक वीडियो का पोस्टर सामने आते ही उनके फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। उनकी पोस्ट पर अलिशा सिंह (Alisha Singh) ने लिखा- गजब बबुनी। एक ने बधाई देते हुए लिखा- वाह, ये गाना भी सुपर-डुपर हिट होगा। एक ने लिखा- बिल्कुल गर्दा उड़ाएं। इसके अलावा कई फैन्स ने दिल और आग लगाने वाली इमोजी शेयर कर कमेंट्स किए। आपको बता दें कि अक्षरा इससे भी खेसारी लाल यादव के साथ सुनामी गाने में नजर आई थी, जिसे काफी पसंद किया था। आपको बता दें कि अक्षरा कई भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button