भोपाल

मुख्यमंत्री : टीबी मुक्त अभियान में प्रथम, CM SHIVRAJ ने दी स्वास्थ्य विभाग को बधाई

भोपाल – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में चलाए गए टीबी मुक्त अभियान में 5 करोड़ से अधिक आबादी वाले राज्यों में मध्यप्रदेश को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर स्वास्थ्य विभाग को बधाई दी है। प्रदेश में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स द्वारा अभियान में प्रदेश के 2 लाख 42 हजार लाख मरीजों की जाँच कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ई प्रशस्ति पत्र

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने देश में 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक चलाए गए टीबी मुक्त अभियान में मध्यप्रदेश राज्य को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आज ई-प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में स्वस्थ भारत के संकल्प के साथ स्वस्थ मध्यप्रदेश के निर्माण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में मध्यप्रदेश कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button