पहाड़ी राज्यों में कुदरत का कहर जारी, भूस्खलन से चंडीगढ़-मनाली हाइवे बंद, कई घर जमींदोज

ताजा खबर : शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) समेत पहाड़ी राज्यों (hill states) में भारी बारिश के साथ-साथ भूस्खलन (landslide) का कहर लगातार जारी है। हिमाचल में भूस्खलन हो जाने के कारण चंडीगढ़-मनाली हाइवे (Chandigarh-Manali Highway) पूरी तरह से बंद हो गया है, जबकि कई कमान जमींदोज हो गए हैं। बताया जा रहा है कि शिमला में एक घर के ढहने से एक बच्ची घायल हो गई, जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंडी पुलिस ने बताया कि भूस्खलन के बाद बंद पड़े चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-3 (National Highway-3) को शुरू करने के लिए मलबे को हटाने का कार्य जारी है।
मंडी के एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि बीत रात हुए भूस्खलन के बाद कई वाहन पत्थर की चपेट में आ गए थे जो क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिसके कारण हाइवे बंद हो गया है। हाइवे के बंद होने के कारण यहां पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। वाहनों की लंबी कतारों को देखते हुए प्रशासन ने अब वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की है और यातायात को डायवर्ट किया जा रहा है। इसके अलावा, राजधानी शिमला में बारिश की वजह से ढारे ढहने से नौ साल की लड़की घायल हो गई है। वहीं, रुलदू भट्टा के पास बरसात के कारण डारा गिर गया। गनीमत ये रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया।
मौसम विभाग की एडवाइजरी के बाद ही शिमला आए पर्यटक
राजधानी शिमला घूमने आने वाले पर्यटकों (tourists) के लिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि पर्यटक मौसम विभाग (weather department) की जारी एडवाइजरी के बाद ही शिमला घूमने आएं। पुलिस ने इस दौरान लोगों से वाहनों को पहाड़ी के साथ ना लगाने की हिदायत भी दी है।