भोपाल

हर्षोल्लास एवं आपसी प्रेम के साथ मनाएं होली पर्व : विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल–  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली पर्व भारत की समृद्ध, सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस पर्व का हमारी सनातन संस्कृति में विशेष महत्व है। होली का यह पर्व जीवन को अर्थपूर्ण बनाने, जनसेवा के प्रति हमें समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। साथ ही समाज में समता, प्रेम और समरसता की भावना का विस्तार करता है।

होली पर्व को हम उत्साह और उमंग के साथ मनाएं – विष्णुदत्त शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि – होली पर्व को हम उत्साह और उमंग के साथ मनाएं। होली के इस पर्व को सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ मिलजुलकर मनाते हुए हमारी सांस्कृतिक परम्पराओं को और मजबूत करें। उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली पर्व पर स्नेह के बंधन को मजबूत कर पर्व को सार्थक बनाना है। उन्होंने कहा कि हम सभी पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना परंपरागत हर्षोल्लास व आपसी प्रेम के साथ होली पर्व मनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button